शिवपुरी। शिवपुरी शहर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर बीते मंगलवार के दिन नरवर व शिवपुरी जिले की सैकड़ों बहनें स्वसहायता समूह में उनके साथ हुए भ्रष्टाचार और धोखे को उजागर करने पहुंची,वहीं दीदीयों का कहना था कि हमें मां वेष्णोदेवी स्व सहायता समूह में हमें 2022 में जोड़ा गया था हमारे एक समूह में 11 महिलाऐं हैं और ऐसे ऐसे करके लगभग 15 समूह बनाये गये थे।
हर महीने करती थी 100 रूपये जमा
महिलाओं का कहना हैं कि हम सभी महिलाओं से हर महीने 100—100 रूपये जमा करवाता था वीरसिहं और हमसे कहता था कि तुम्हारे यह 100 रूपये तुम्हें कोई काम दिलवायेंगे। लेकिन वीरसिंह को सभी महिलाओं ने 17 महीने पैसे जमा किये उसके बाद कोई फायदा ना मिलने पर पैसे भरने बंद कर दिये। जिसके बाद हम सभी महिलाओं ने समूह से जोड़ने वाले वीरसिंह से बात की तो उसका कहना हैं कि मैं क्या कर सकता हूं अब यह समूह बंद हो गया। अब तुम्हें अपनी लड़ाई स्वयं ही लड़नी होगी। मैं कुछ नहीं कर सकता।
अपने घर से निकलकर देखें थे लखपति बनने के सपने
जयंती बाथम निवासी नरवर ने बताया कि मुझे स्वसहायता समूह से जोडने से पहले मुझसे कहा गया था कि तुम यह सेवा भारती वाले स्व-सहायता समूह से जुड़ जाओं इसमें कुछ नहीं करना होता हैं बस हम महीने मीटिंग में जाकर 100 रूपये जमा करने होते हैं, जिसके बाद सरकार की ओर से तुम जैसी महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलता हैं, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से तुम लखपति दीदी बन जाओगी,यह सरकार की बहुत अच्छी योजना हैं।
17 महीने पर भी लाभ मिलते नहीं आया नजर
वहीं जब हमें इस योजना का कोई भी लाभ मिलते नजर नहीं आया तो हम नगर पंचायत में शिकायत लेकर पहुंचे, शिवपुरी कलेक्टर सर के पास भी शिकायत लेकर पहुंचे,लेकिन फिर भी हमें मात्र आश्वासन के कुछ भी नहीं मिला। हम महिलाऐं सोचती हैं कि हम भी घर से निकलकर अपनी एक अलग पहचान बनाये, कुछ बड़ा कार्य करें अपने परिवार का नाम रोशन करें,लेकिन यह सब होने के बाद हमारे परिवार वाले बहुत गुस्सा हो रहे हैं।
हमारा उपयोग बड़े नेता की स्टेज व रैली की शौभा बढ़ाने के लिए किया गया
वहीं बाकी की दीदीयों का कहना हैं कि हमारा स्तेमाल केवल और केवल किसी बडे नेता की स्टेज की शौभा बढ़ाने के लिए किया जाता हैं, या कोई नेता की रैली के लिए, अभी कुछ समय पहले महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी आये थे तभी हम सभी महिलाओं को जनसंख्या बढ़ाने के तोर पर बुलाया गया था।
नेता अपने व अधिकारियों की भरते हैं जेबे
हमारा स्तेमाल करके यह नेता अपनी और अधिकारियों की जेबे भर रहे हैं, हमें एक भीड़ का करार दिया जाता हैं, हमारी लखपति दीदीयां बनने की उम्मीद केवल अब उम्मीद बन कर रहे गई। वहीं सभी दीदीयों ने कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।