करैरा के झुमना तिराहे पर डंपर ने बाइक को रौंद दिया, 2 युवकों की मौत, महिला-बच्ची सहित 3 घायल

vikas
0
shivpuri samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे मे रोड एक्सीडेंट में 2 युवको की मौत होने की खबर मिल रही है,जबकि एक महिला, एक बच्ची और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसे जिले के करैरा और पिछोर थाना सीमा क्षेत्रो मे हुए है,पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

मायापुर में अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान
पहला हादसा रविवार रात मायापुर थाना क्षेत्र के रिछाई रोड पर हुआ। ग्राम बछनापुर निवासी 24 वर्षीय रंजीत लोधी पुत्र कैलाश लोधी बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। बताया जा रहा है कि पिपरौली रोड पर शाम करीब 8 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजीत लोधी बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके दोनों हाथ टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोग तत्काल उसे पिछोर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करैरा के झुमना तिराहे पर डंपर ने मारी टक्कर
दूसरा हादसा सोमवार शाम करैरा थाना क्षेत्र के झुमना तिराहे पर हुआ। ग्राम जनकपुर निवासी फरियाद दर्शन कुशवाह अपने साथियों के साथ बाइक से जा रहा था। उसके आगे दूसरी बाइक पर उसका भाई नरेश कुशवाह अपनी पत्नी मनीषा और भतीजे अंशुल के साथ चल रहा था।

इसी दौरान झुमना तिराहे के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नरेश की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नरेश कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मनीषा और भतीजा अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क पर कई फीट दूर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!