बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना सीमा में निवास करने वाली एक 25 साल की युवती के बायानो के आधार पर बैराड के जिम संचालक पर रेप का मामला दर्ज किया है। युवती का कहना था कि युवक के साथ उसके पिछले 6 साल से रिलेशन थे इन 6 सालो मे युवक उससे लगातार शादी का वादा करता रहा ओर जिस्मानी संबंध बनाता रहा। अब उसने दूसरी जगह सगाई कर ली,उसने उसे शादी का वादा कर धोखा दिया है।
बैराड थाना सीमा मे निवास करने वाली 25 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी पहचान साल 2019 में सोशल मीडिया के जरिए बैराड़ निवासी अमन शर्मा पुत्र नरेश शर्मा से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद अमन ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी करने का वादा किया।
पीड़िता का आरोप है कि 20 नवंबर 2019 को अमन उसके घर पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और कई बार ग्वालियर, इंदौर तथा शिवपुरी स्थित अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ संबंध बनाता रहा। युवती का कहना है कि वह छह वर्षों तक शादी की उम्मीद में अमन पर भरोसा करती रही।
शिकायत के अनुसार 2 अगस्त 2025 को दोनों की आखिरी मुलाकात हुई थी। इसके बाद फरवरी 2026 में युवती को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि अमन शर्मा ने दूसरी जगह चुपचाप सगाई कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद युवती ने विरोध जताया और फिर बैराड़ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी जिम संचालक अमन शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।