प्यार मे पागल प्रेमिका गले पर चाकू रख SP ऑफिस पहुंची प्रेमिका,पढिए ड्रामे से भरी खबर

vikas
0
shivpuri news

शिवपुरी।
कहते है कि इश्क नचाए जिसको यार वो फिर नाचे बीच बाजार,यहां प्रेमिका ड्रामा बीच बाजार नहीं बल्कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे हुआ,प्यार मे पागल प्रेमिका गले पर चाकू रख एसपी ऑफिस जा पहुंची और अपने प्रेमी की शादी रुकवाने की गुहार लगाने पहुंची। युवती शिवपुरी जिले की पिछोर नगर की बताई जा रही है वह ग्वालियर मे रहकर बीएड की पढाई कर रही है,और उसका दतिया के रहने वाले एक युवक से अफेयर था।

इसी अफेयर मे प्यार और शादी के वादे से शारीरिक संबंध बने और किसी बात पर विवाद हुआ तो युवती ने युवक पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए ग्वालियर के झांसी थाने मे बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया था,युवक को जेल जाना पडा। युवक ने जेल से जमानत पर बाहर आते ही सगाई कर ली और जैसे ही अपने बलात्कारी प्रेमी की सगाई को उसे जानकारी मिली तो वह अपने गले पर चाकू रख ग्वालियर पुलिस अधीक्षक आफिस  पहुंच गई।


जानकारी के अनुसार, युवती का प्रेम संबंध दतिया जिले के भांडेर निवासी कुलभूषण राहुल उम्र 30 साल से था। दोनों के बीच लंबे समय तक संबंध रहे। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और इसी भरोसे पर कई बार उसके साथ संबंध भी बनाए । जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने 20 मई 2024 से लेकर 4 अप्रैल 2026 तक उसके साथ बलात्कार किया। परेशान होकर युवती ने अप्रैल 2026 में ग्वालियर के झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी कुलभूषण राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि कुछ समय बाद आरोपी जमानत पर रिहा हो गया। युवती का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपी दूसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। इसी बात से मानसिक रूप से परेशान होकर वह सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची थी। यहां उसने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शादी रुकवाने की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान युवती अचानक भावुक हो गई और उसने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया। इससे पहले कि वह खुद को नुकसान पहुंचा पाती, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और चाकू छीन लिया। घटना के बाद कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने युवती को अलग कमरे में ले जाकर समझाइश दी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। काफी देर तक समझाने के बाद युवती शांत हुई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!