शिवपुरी मे पारे मे उछाल 24 घंटे में 3 डिग्री बढा, गर्म हवाए ने की सड़कें सूनी

vikas
0
Shivpuri Weather News,

शिवपुरी।
शिवपुरी मे आज मंगलवार को गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। बीते रोज अधिकतम तापमान 38 डिग्री था लेकिन आज तापमान में 3 डिग्री की उछाल देखी गई वही चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगो को परेशानी मे डाल दिया। मौसम के पंडितो का कहना है कि बादल छटने और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण दिन और रात के रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

सुबह से ही तेज गर्मी का असर
मंगलवार सुबह से ही तेज गर्मी महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को 26 डिग्री था। सुबह 8:30 बजे ही पारा 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 37.4 डिग्री था। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही गर्म हवाओं का असर साफ दिख रहा है। आसमान साफ होने से सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है,आज मंगलवार को दोपहर सड़क सूनी दिखाई दी।

48 फीसदी नमी से उमस बढ़ी
सुबह के समय आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिक नमी के कारण उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। कई इलाकों में सन्नाटा पसरा नजर आया।

12 से 4 बजे तक सावधानी की सलाह
चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने और लू जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!