शिक्षक की फैमिली के पीने को पानी को बनाया बंधक, न्याय के लिए पहुंचा SP मैडम के पास

vikas
0
shivpuri samachar

शिवपुरी।
यह प्यास है बड़ी, इस टैगलाइन को एसपी ऑफिस पर चरितार्थ होते देखी गई है। एक शिक्षक की फैमिली के घर मे बोरवेल होते हुए भी उसकी फैमिली को पिछले 1 साल से पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। शिक्षक ने एक साल पूर्व कोलारस एसडीएम से इस मामले की शिकायत भी की थी लेकिन कोलारस स्तर पर उसकी इस समस्या का निपटारा नहीं हुआ है इस कारण शिक्षक आज शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जनसुनवाई मे अपना आवेदन देने पहुंचा था। 

कोलारस मे निवास करने वाले शासकीय शिक्षक नजीर हुसैन कुर्रैशी ने बताया कि वे वर्तमान में जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त हैं। उनके घर में बोरवेल लगा हुआ है, लेकिन उनके सगे भाइयों आसिफ और असलम हुसैन, पिता और अन्य परिजनों ने घर का पानी बंद कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में उनकी पत्नी को घर में पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है और उन्हें बाहर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।

परिवार में विवाद का डर
शिक्षक नजीर हुसैन ने बताया कि घर पर उनकी पत्नी अकेली रहती हैं और परिजन उन्हें घर से निकालने की धमकी देते रहते हैं। उन्होंने अंदेशा जताया है कि पानी के इस मामूली विवाद के कारण कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है। पीड़ित का कहना है कि वे और उनकी पत्नी डर के साये में जीने को मजबूर हैं।

प्रशासनिक सुस्ती पर सवाल हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पिछले वर्ष 22 अप्रैल 2025 को कोलारस थाने और SDM से की थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने के कारण अब पीड़ित को पुलिस अधीक्षक की चौखट पर आना पड़ा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!