शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज मंगलवार को हुई जनसुनवाई में अपनी भाभी से पीड़ित बहन शिकायत लेकर पहुंची कि हमारी भाभी हमें घर पर आने नहीं देती, भाभी कहती हैं कि अगर यहां आई तो तुम्हारी टांगे तोड़ दूंगी। वहीं जब इसकी शिकायत बहनों ने अपने भाई से की तो भाई का कहना हैं कि तुम्हारी भाभी तो मेरे साथ भी मारपीट करती हैं और अगर में कुछ कहता हूं तो मरने मारने की धमकियां देती हैं मैं कुछ नहीं कर सकता,वहीं अति तो तब हुई जब बहनों के साथ भी भाभी ने मारपीट कर दी,जब बहनें इसकी शिकायत लेकर करैरा थाने पहुंची तो कोई कार्यवाही नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार निवासी करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवा की पीड़िता गुड्डी जाटव पत्नी अरुण जाटव ने बताया कि वह 7 मई 2026 को अपने मायके ग्राम बनगवा गई थी। वहां पहुंचते ही उसकी भाभी ममता जाटव ने विरोध शुरू कर दिया और अपने मायके पक्ष के लोगों दीपक, प्रेम सिंह, बंटी, रोशनी और मां सुखी जाटव को बुला लिया। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर गुड्डी को गालियां दीं और मना करने पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।
चाकू से किया छोटी बहन पर बार- घायल
वहीं गुड्डी को बचाने उसकी छोटी बहन सगुन और मां शीला जाटव आईं, तो आरोपी दीपक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से सगुन के हाथ की गद्दी कट गई और खून बहने लगा। वहीं, मां शीला जाटव के सिर और पीठ पर डंडों से वार किया गया। मौके पर मौजूद चाचा पुन्ना और भाई सुनील ने जैसे-तैसे बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।
बहनों का जान से मारने की धमकी
पीड़िता का गंभीर आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 5,000 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज रखे थे। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की, तो पूरे परिवार को जान से मारकर फेंक देंगे।
गुड्डी जाटव ने आवेदन में दुख व्यक्त किया कि इस घटना की रिपोर्ट करैरा थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी से परेशान होकर पीड़िता को एसपी की शरण लेनी पड़ी। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे जान-माल की सुरक्षा प्रदान की जाए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।