शिवपुरी,राखी से बोले ससुराली तेरे मॉ-बाप ने दिया क्या है, शादी के 30 दिन बाद ही भगा दिया

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
सात फेरों के साथ जिंदगीभर साथ निभाने का वादा करने वाली शादी महज कुछ ही दिनों में विवाद और प्रताड़ना की कहानी बन गई। शिवपुरी की एक नवविवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया और दहेज में मोटरसाइकिल व 5 लाख रुपए की मांग शुरू हो गई। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। परेशान नवविवाहिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता राखी जाटव ने बताया कि उसका विवाह 14 अप्रैल 2026 को ग्वालियर जिले के मुगलपुरा निवासी राहुल मौर्य के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर बेटी को विदा किया था। शादी के शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष का रवैया अचानक बदल गया।

तेरे मां-बाप ने दिया ही क्या है
राखी का आरोप है कि पति राहुल मौर्य, ससुर कमलसिंह मौर्य, सास गीता मौर्य और ननद भावना मौर्य उसे आए दिन ताने देने लगे। ससुराल वाले कहते थे कि शादी में न मोटरसाइकिल मिली और न ही पर्याप्त नकदी। वे उस पर मायके से 5 लाख रुपए और बाइक लाने का दबाव बनाने लगे।

पीड़िता के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकियां दी जाने लगीं। यहां तक कहा गया कि यदि वह दहेज नहीं ला सकती तो राहुल की दूसरी शादी ऐसे परिवार में कर दी जाएगी जहां से अच्छा दहेज मिल सके।

मारपीट कर घर से निकाला
नवविवाहिता ने बताया कि 23 मई 2026 की सुबह वह घर का काम कर रही थी। इसी दौरान पति, सास, ससुर और ननद ने कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। राखी का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और साफ शब्दों में कह दिया गया कि जब तक वह 5 लाख रुपए और मोटरसाइकिल लेकर नहीं आएगी, तब तक उसे घर में जगह नहीं मिलेगी।

जान से मारने की धमकी का भी आरोप
पीड़िता का कहना है कि घर से निकाले जाने के बाद भी उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। रास्ते में मिलने पर जान से मारने और गोली मारने तक की धमकी दी जाती है। इसी भय और प्रताड़ना से परेशान होकर वह एसपी कार्यालय पहुंची और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!