शिवपुरी। शिवपुरी शहर में बीते मंगलवार को हुई जनसुनवाई में तीन आदिवासी पीड़ित महिलाऐं शिकायत लेकर पहुंची कि गांव के यादवों ने हम बेसहारा महिलाओं से हमारी 18 बीघा जमीन जबरन छुड़ा ली गई हैं, पीड़िता भाभी का कहना हैं कि गांव में यादवों का दबदबा इतना ज्यादा हैं कि वह मुझे घर से जबरन उठाकर कार्ट ले गये और मुझसे जबरन अंगूठा लगवा लिया। मैं बिल्कुल भी पड़ी लिखी नहीं हूं और मेरे पति भी नहीं हैं मेरे बच्चे और बस मेरी सास ही हैं।
जानकारी के अनुसार संतों पत्नी स्व. रमेश आदिवासी निवासी ग्राम नयागांव पोस्ट गसमानी तहसील विजयपुर जिला श्योपुर हाल निवासी वार्ड नं. 36 करौंदी कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि ग्राम नयागांव में पति स्व० रमेश आदिवासी के संयुक्त स्वामित्व की कृषि भूमि सर्वे नं. 1188, 1183 आदि ग्राम चिटौरा तहसील व जिला शिवपुरी में स्थित है। भूमि पुलिस थाना सतनवाड़ा के अन्तर्गत है।
मुझसे जबरन करवाया फौती नामांतरण
पीड़िता का कहना हैं कि मेरे पति का देहान्त हो चुका है, वहीं मेरे द्वारा जबरन फौती नामांतरण चिटौरा के रहने वाले कल्याण यादव, हक्के उर्फ हाकिम यादव, विजय यादव पुत्रगण स्व० अंगद यादव, राजू यादव, जगमोहन यादव, दाऊ उर्फ अचल प्रताप यादव पुत्रगण कल्याण यादव तथा अखिलेश यादव पुत्र हक्के उर्फ हाकिम यादव निवासीगण ग्राम चिटौरी द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। मेरे द्वारा अवैध कब्जे पर आपत्ति करने पर आरोपीगण गालीगलोंच कर मारने आमादा हो जाते हैं।
जातिगत करते हैं अपमान-और देते हैं जान से मारने की धमकी
वहीं पीड़िता संतों आदिवासी का कहना हैं कि आरोपीगण मेरा जातिगत अपमान करते हैं एवं धमकियां देते हैं कि तूने जमीन पर पैर भी रखा तो जान से मार देंगे। अगर तू पुलिस थाने में या एसपी के पास शिकायत करने गई तो तुझे तेरे घर आकर मार देंगे। आरोपीगण दबंग, आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, पुलिस थाने में मामले दर्ज हैं, वे भू माफिया हैं, अनेक व्यक्तियों की भूमि पर कब्जा किये हुए हैं। वहीं मेरी अपनी कृषि भूमि होते हुए भी मजदूरी करने को विवश है, अपना जीविकोपार्जन नही कर पा रही है।
महोदय से सविनय अनुरोध है कि आरोपीगण कल्याण यादव, हक्के उर्फ हाकिम यादव, विजय यादव, राजू यादव, जगमोहन यादव, दाऊ उर्फ अचल प्रताप यादव, अखिलेश यादव आदि के विरूद्ध उपयुक्त धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाने व प्रार्थिया की भूमि से बेदखल करवाये जाने की कृपा करें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।