शिवपुरी, धमधौली गांव मे विकास के नाम पर भ्रष्टाचार, युवा पहुंचे कलेक्टर के पास

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के ग्राम पंचायत चमधीली से बीते मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर हुई जनसुनवाई में गांव के कुछ युवा अपने गांव में सरपंच व सचिव द्वारा किेये जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पहुंचे,युवाओं का कहना हैं कि हम अपने गांव में जिस तरफ भी देखें उसी तरफ हमें भ्रष्टाचार नजर आता हैं, गांव का सरपंच मानों ऐसा हैं कि वह जहां रोड बननी हैं उसका पैसा अपने घर की सड़क में लगा रहा हैं। 

हमारा गांव का सरपंच विकास के नाम पर केवल और केवल जीरो हैं वह विकास ना करते हुए कागजों पर लाखों करोड़ों का कार्य कर देता हैं। जबकि धरातल पर कार्य जीरो लेवेल का हैं। हम गांव के युवा ऐसे भ्रष्ट सरपंच के खिलाफ सख्त कार्यवाही चाहते हैं। 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चमधीली विकासखंड नरवर के रहने वाले बलराम दीपक पाठक विक्रम, अजय, राकेश नौश रावत ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत में पिछले कुछ समय से हो रहे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुउपयोग ग्राम पंचायत चमधीली के सरपंच अशोक कोली और पंचायत सचिव सुखदेव रावत एवं सहायक सचिव की मिली भगत से निर्धारित विकास कार्यों में घोर भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं। 

सड़क और नाली निर्माण में घोटाला
ग्राम पंचायत में बनी सड़को और नालियों में बेहाद घटिया समग्री का इतेमाल किया गया है। जो कुछ ही महीनों में टूट गयी है, दूसरा फर्जी मस्टररोल मनरेगा के तहत ऐसे लोगों के नाम पर पैसे निकाले गये है। जिन्होने कभी काम किया ही नहीं है और कुछ व्यक्ति जो गांव से बाहर रहते है उन्हें भी कागजों में मजदूर दिखाया गया है। तीसरा सरकारी योजनाएँ आयास और शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण में पात्र लोगों को लाभ न देकर रिश्वत लेकर आपात्र लोगों को लाभ दिया गया है। 

वहीं चौथा विकास कार्य जो सिर्फ कागजों पर है, कुछ ऐसे कार्यों के पैसे निकाल लिये गये है जो धरातल पर अभी तक शुरू भी नहीं हुये है जैसे सड़क, नाली निर्माण आदि। इस भ्रष्टाचार के कारण गांव का विकास पूरी तरह रूक गया है और जनता में भारी अक्रोश बना हुआ है। गांव के विकास के लिये आयी सरकारी राशि का गवन किया गया है। 

इस मामले की जांच के लिये एक निष्पक्ष कमेठी का गठन किया जाये कमेठी को गांव में भेज कर धरातलिये जांच करायी जाये। दोषी पाये जाने पर ग्राम सरपंच, सचिव और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये और सरकारी धन की वसूली की जाये। इस गम्भीर मामले पर जल्द से जल्द सक्त कार्यवाही की जाये। जिससे हमारे गांव का विकास सही से और तेजी से हो सके।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!