शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक नाबालिग छात्र ने अपने ही दोस्त पर आरोप लगाया है कि उसने पहले उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाई और फिर उसी दौरान उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर करीब डेढ़ साल में उससे 7 लाख 88 हजार 450 रुपए वसूल लिए।
हैरानी की बात यह है कि जिस वीडियो को आधार बनाकर ब्लैकमेलिंग की गई, उसकी कीमत कथित तौर पर लगभग 8 लाख रुपए तक पहुंच गई। मामला तब उजागर हुआ जब परिवार को दुकान के हिसाब-किताब में लगातार कमी दिखाई दी और बैंक लेन-देन की जांच कराई गई।
दोस्ती की आड़ में शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला
बैराड नगर में निवास करने वाले 15 साल के नाबालिग को आरोपी नाबालिग स्कूल का दोस्त था और उसी के साथ 10वीं क्लास में पढ़ता था। करीब डेढ़ साल पहले स्कूल में आरोपी ने उसे अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाई थी। कुछ दिनों बाद आरोपी ने दावा किया कि उसने उस दौरान उसकी वीडियो बना ली है। इसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग शुरू कर दी।
डर के कारण पीड़ित ने पहली बार 20 हजार रुपए दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार 20 हजार, 30 हजार और 50 हजार रुपए जैसी रकम मांगता रहा। साथ ही वीडियो वायरल करने और पिता को जान से मारने जैसी धमकियां भी देता रहा।
दुकान की पूंजी कम हुई तो खुला राज
पीड़ित के परिवार की बैराड़ में किराना व्यवसाय है। लगातार नकदी कम होने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब एक साल की बैलेंस शीट और बैंक खातों का मिलान कराया गया तो करीब 7 लाख 88 हजार 450 रुपए की कमी सामने आई। इसके बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की, तब उसने पूरी घटना बताई। परिवार के मुताबिक, यह रकम अलग-अलग समय पर आरोपी को दी गई थी। मामला सामने आने के बाद परिजन नाबालिग को लेकर बैराड़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया,आरोपी किशोर ने 1 लाख रुपए का मोबाइल जब्त किया है इस ब्लैकमेलिंग काण्ड मे बैराड़ में रहने वाले एक 20 साल के युवक हेमंत रावत भी मिले होने के खबरे मिल रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।