पुरानी शिवपुरी में इमामबाड़े पर कुत्ते के कारण चली गई जफीर अहमद की जान,पढ़िए कैसे

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में एक कुत्ते को भगाने के विवाद मे एक बुजुर्ग की जान चली गई। यह विवाद पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के कोरी गली इमामबाडा पर हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम मे सबसे बडी हैरानी की बात यह है कि पहले बुजुर्ग की मारपीट की,उसके बाद बुजुर्ग रिपोर्ट लिखाने थाने जा रहा था तभी रास्ते मे आरोपियो ने उसकी फिर मारपीट कर दी और बुजुर्ग को धक्का दे दिया जिससे उसका सिर पत्थर पर जा लगा,जिससे घायल बुजुर्ग के सिर मे गंभीर चोट आ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विवाद की शुरुआत, नमाज़ पढ़कर लौट रहे थे बुजुर्ग
पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के इमामबाडे क्षेत्र में 10 जून की शाम करीब 7 बजे 50 वर्षीय जफीर अहमद जब मस्जिद से नमाज़ पढ़कर अपने घर वापस लौट रहे थे, तो उनके घर के ठीक सामने पड़ोसी आशिफ खान का कुत्ता बैठा हुआ था। जफीर अहमद ने जैसे ही कुत्ते को वहां से भगाया, पड़ोसी आशिफ खान और उसकी पत्नी साहिदा खान इस बात पर बुरी तरह भड़क गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई, जो जल्द ही खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।

लाठियों से हमला और बीच-बचाव
आरोप है कि गुस्से में तमतमाए आसिफ खान ने लाठी निकालकर जफीर अहमद के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आई जफीर की पत्नी सेमुनिशा खान को भी साहिदा खान ने नहीं बख्शा और लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

थाने जाते वक्त रास्ते में फिर हमला, पत्थर से टकराया सिर
खौफ का मंजर यहीं खत्म नहीं हुआ। जब घायल दंपती अपने बेटे चांद खान के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने की तरफ निकल रहे थे, तभी रास्ते में नीलगर चौराहे के पास आरोपियों ने उन्हें फिर से घेर लिया। वहां दोबारा झूमाझटकी हुई और आरोपियों ने जफीर अहमद को जोर से धक्का दे दिया। गिरने की वजह से जफीर अहमद का सिर सीधे एक भारी पत्थर से जा टकराया, जिससे उनकी अंदरूनी चोट और ज्यादा गंभीर हो गई। भागते-भागते आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

अस्पताल में थमी सांसें, पुलिस ने बढ़ाई धाराएं
गंभीर रूप से लहूलुहान जफीर अहमद को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चोट इतनी गहरी थी कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुरुआत में इस मामले में साधारण मारपीट का केस दर्ज किया था। लेकिन बुजुर्ग की मौत के बाद गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराओं में इजाफा कर लिया हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!