शिवपुरी, मंदिर पर पानी पीने की सजा, डंडों से मारपीट कर दी कमलदास बाबा ने, पढ़िए मामला

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना सीमा मे निवास करने वाले कमल दास बाबा फिर  विवादों मे घिर गया है। कमलदास बाबा पर पानी भरने के विवाद मे मारपीट के आरोप है,इससे पूर्व पिछले पिछले वर्ष कमलदास बाबा ने आदिवासी महिला की डंडे से मारपीट की थी मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण कमलदास बाबा पर मामला दर्ज नहीं हुआ था,इस तपती गर्मी में पानी भरने की सजा कमलदास बाबा ने युवक को डंडों से मारपीट कर दी है। सतनवाड़ा थाने ने इस मामले में अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। अब फिर कमलदास बाबा को बचाने के लिए राजनीति तेज हो चुकी है,उधर पीड़ित पक्ष एसपी शिवपुरी के यहां शिकायत दर्ज करा आए हैं। 

सतनवाडा में रहने वाले राहुल पुत्र रामसिंह आदिवासी ने शिवपुरी एसपी को अपनी शिकायत मे बताया कि वर्तमान में भीष्ण गर्मी पड रही है। हम सभी लोग मंदिर पर स्थित  पानी की टंकी से पानी भरने जाते हैं,गांव के अन्य लोग भी यहां से पीने का  पानी भरने जाते है,7 मई को मैं भी पानी भरने गया था,जब मे पीने का पानी भर रहा था तभी मंदिर से कमल दास बाबा और उसका बेटा कार्तिक सेन भी आ गया और दोनो ने मिलकर मेरी मारपीट कर दी,और गंदी गंदी गालियां दी,और आगे मंदिर पर नहीं आने की चेतावनी दी,इस मामले की शिकायत करने सतनवाड़ा थाने गए तो थानेदार साहब ने कहा कि अब तू वहां मत जाना तुझे नही मारेगें। 

आरोपी कमल दास सेन का क्रिमिनल ट्रैक 
कलेक्टर को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने इस कथित बाबा कमलदास सेन के काले चिट्ठे का भी खुलासा किया है। ग्रामीणों के अनुसार यह कोई पहला मामला नहीं है, कमलदास का पुराना इतिहास बेहद विवादित रहा है:

पॉक्सो एक्ट में अपराधियों की मदद: 
आरोपी कमलदास पर पूर्व में नाबालिगों से जुड़े अत्यंत संवेदनशील 'पॉक्सो केस' के अपराधियों की मदद करने और पीड़ितों पर जबरन राजीनामा (समझौता) करने के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप है।

आदिवासी महिलाओं पर लाठीचार्ज:
पिछले साल गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर इसी कथित बाबा ने पुराने खेरे हनुमान मंदिर के सामने पहाड़ी पर रहने वाली दो असहाय आदिवासी महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देते हुए लाठियों से पीटा था।

अपराधियों को संरक्षण
ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि मंदिर परिसर की आड़ में कमलदास इलाके के शातिर अपराधियों को संरक्षण प्रदान करता है।

धर्म क्षेत्र मे अधर्म
सतनवाडा का खेरे वाले हनुमान जी का मंदिर शिवपुरी के प्रसिद्ध मंदिरो मे से एक है,मंदिर पर संत के रूप मे विराजमान कमलदास सैन संत के रूप मे शैतान है,इस कारण लगातार विवाद समाने आते रहते है,स्थानीय राजनीति पर पकड होने के कारण यह बाबा लगातार काननू की शिकंजे से बच जाता है। मंदिरो पर लोग भूखो का खाना खिलाते है यह बाबा प्यासे कंठो मे लठ्ठ मार रहा है। 

प्रशासन के सामने दो मांग
सहरिया समाज और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस बार दोषियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे जिले का आदिवासी समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा, जिससे उत्पन्न होने वाले आक्रोश की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुख्य रूप से दो मांगें की हैं:

1.कठोर कानूनी कार्रवाई:आरोपी कमलदास सेन और कार्तिक सेन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r), 3(1)(s), 3(2)(va), मारपीट और आपराधिक धमकी के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

2. स्थायी पेयजल व्यवस्था: मामोनी सतनवाड़ा खुर्द में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए तत्काल स्थायी पेयजल की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी गरीब को पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए इस तरह के जातीय अपमान और हिंसा का शिकार न होना पड़े।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!