शिवपुरी पुलिस विभाग मे ट्रांसफर, कई थानो के प्राभारी बदले, टोटल 14 ट्रांसफर

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार 14 निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक नवीन यादव को थाना प्रभारी बदरवास बनाया गया है, जबकि कार्यवाहक निरीक्षक अनिल भारद्वाज को थाना प्रभारी मायापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यवाहक उप निरीक्षक राधेश्याम शिवहरे को थाना प्रभारी गोपालपुर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सेंगर को देहात थाना से हटाकर अमोला थाना प्रभारी,जबकि धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर को हिम्मतपुर चौकी से सिरसौद थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • रामानंद पचौरी को घसरई चौकी प्रभारी से हटाकर हिम्मतपुर चौकी प्रभारी बनाया गया।
  • अनुराधा सिंह को पुलिस लाइन से घसरई चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।
  • भोलाराम पुरोहित को बहरारी थाना प्रभारी से सतनवाड़ा थाना प्रभारी बनाया गया।
  • सुनील सिंह राजपूत को सतनवाड़ा थाना प्रभारी से बहरारी थाना प्रभारी पदस्थ किया गया।
  • अरविंद सिंह चौहान को रन्नौद थाना प्रभारी से सुभाषपुरा थाना प्रभारी बनाया गया।
  • राजीव दुबे को सुभाषपुरा थाना प्रभारी से रन्नौद थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • प्रियंका पराशर को महिला थाना से हटाकर सुरवाया थाना प्रभारी बनाया गया।
  • अरविंद छारी को सुरवाया थाना प्रभारी से कोतवाली थानमें भेजा गया हैं। 
  • छाया राय को पुलिस लाइन से खनियाधाना थाना प्रभारी बनाया गया।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिया गया फैसला
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों की यह नवीन पदस्थापना की गई है। माना जा रहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। इस तबादला सूची के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति हो गई है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!