Shivpuri News: पत्नि के अधिकार को लेकर Ex-हसबैंड ने प्रेजेंट हसबैंड को जिंदा फूकने का किया प्रयास,मामला दर्ज

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा मे पत्नि के अधिकार को लेकर विवाद सामने आया है। पिछोर थाना सीमा मे सविता अपने मायके अपने वर्तमान पति के साथ अपनी UP ससुराल से मायके जा रही थी तभी अचानक उसका पुराना पति आ गया और सविता के मौजूदा पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना मे सविता का वर्तमान पति घायल हो गया,उसे इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। वही अपने पति को बचाने के लिए सविता ने प्रयास किया तो उसके एक्स हसबैंड ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पीडित के बयानो के आधार पर पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के हरपालपुरा निवासी विनय कुमार पुत्र रघुवीर नाथ ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी सविता मूल रूप से पिछोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। करीब तीन वर्ष पहले सविता ने अपने पहले पति धर्मेन्द्र नाथ का साथ छोड़कर विनय से विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों गुरुग्राम में रहकर जीवनयापन कर रहे थे।

24 जुलाई को दोनों उत्तर प्रदेश से सविता के मायके आए थे। बताया गया है कि वे रेवई से पैदल पिछोर की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे ग्राम रेवई में जीवन सरपंच के घर से कुछ आगे नहर की पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे धर्मेन्द्र नाथ ने उनका रास्ता रोक लिया।

पेट्रोल डालकर लगाई आग
शिकायत के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने पहले विनय के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी। अचानक लगी आग से विनय बुरी तरह झुलस गया। उसके बाएं हाथ, कोहनी, उंगलियों सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जलन की चोटें आई हैं।

पति को बचाने पहुंची पत्नी से भी मारपीट
घटना के दौरान जब सविता अपने पति को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। हमले के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाई गई और घायल विनय को तत्काल पिछोर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पिछोर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी धर्मेन्द्र नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!