शिवपुरी,बडा सवाल पुलिस के पास कहा से आई स्मैक,कैमरो ने खोल दी टीआई की पोल

vikas
0
shivpuri news

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के बैराड थाना पुलिस ने बीते रोज एक स्मैक तस्कर को पकड़ने का दावा करते हुए प्रेस नोट रिलीज किया था। बैराड टीआई सुरेश शर्मा के अनुसार फरार स्मेक तस्कर को बरोदा रोड से गिरफ्तार किया था और उससे 9.4 ग्राम स्मैक बरामद की है। वही इस मामले मे पकड़े गए आरोपी की पत्नी ने दावा किया है कि उसके पति को 28 मई की शाम घर से पकड़ा है साथ मे पुलिस घर मे रखे 90 हजार रुपए लूट ले गई। आरोपी की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले में शिकायत की है और साथ मे घर मे घुसती  पुलिस और उसके पति को ले जाते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी दिए है। अगर पुलिस ने आरोपी को घर से पकडा है तो सबसे बड़ा सवाल बैराड़ टीआई के पास 2 लाख रुपए की स्मैक कहा से आई,यह सबसे बड़ा सवाल है।

पहले आप पढ़े बैराड पुलिस ने क्या कहा था
बैराड पुलिस ने दावा किया था कि 28.05.2026 को रात्रि के दौरान बरोद रोड सिद्ध बाबा मंदिर से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेर कर पड़का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ब्रजेश उर्फ छोटू ओझा पुत्र शिवचरण ओझा उम्र 33 साल निवासी बरोद रोड बैराड का होना बताया आरोपी की जामा तलाशी ली तो आरोपी कब्जे से 9.4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 2,00,000/- रूपये की बरामद की गई आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध पूर्व से करीब आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया,आरोपी पूर्व से फरार था और पूर्व मे पकड़े गए स्मैक तस्कर ने मोनू ने पुलिस को बताया था कि वह स्मैक ब्रजेश ओझा से ​खरीद कर लाता था।

बृजेश की पत्नी का दावा,घर से पकडा हैं,कैमरे झूठ नही बोलते
बैराड़ के बरौद रोड निवासी रजनी ओझा पत्नी ब्रजेश उर्फ छोटू ओझा ने अपनी शिकायत में बताया कि 28 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे वह और उनके पति घर पर मौजूद थे। परिवार ने हाल ही में गेहूं बेचा था, जिसकी 90 हजार रुपए की राशि घर में रखी हुई थी। रजनी ओझा का आरोप है कि इसी दौरान बैराड़ थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और बिना कोई कारण बताए उनके पति को अपने साथ ले जाने लगे। जब उन्होंने कारण पूछा तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी घर में रखे 90 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गए।

थाने ले जाकर दर्ज कर दिया स्मैक का मामला
शिकायत में कहा गया है कि पुलिस द्वारा उनके पति को थाने ले जाने के बाद स्मैक रखने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया। महिला का कहना है कि उनके पति का किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों या अवैध गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है और उन्हें जानबूझकर झूठे मामले में फंसाया गया है।

परिवार को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप
महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी उनके पति को लगातार धमका रहे हैं। शिकायत के अनुसार, पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि यदि ज्यादा बोलोगे तो पूरे परिवार पर भी झूठे मामले दर्ज कर दिए जाएंगे। इस आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज को बताया अहम सबूत
रजनी ओझा का कहना है कि पुलिस का दावा है कि उनके पति को ठाकुर बाबा मंदिर क्षेत्र से स्मैक के साथ पकड़ा गया, जबकि वास्तविकता यह है कि उन्हें घर से उठाकर ले जाया गया था। महिला ने दावा किया है कि उनके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और उस दिन की पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

पहले भी परेशान करने और पैसों की मांग का आरोप
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी बैराड़ थाना पुलिस द्वारा उनके पति को कई बार परेशान किया गया तथा कथित रूप से पैसों की मांग की जाती रही है। महिला ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने और अपने पति को न्याय दिलाने की मांग की है।

बडा सवाल पुलिस के पास कहा से आई स्मैक
इस मामले मे आरोपी ब्रजेश ओझा की पत्नी ने शिवपुरी एसपी और शिवपुरी की मीडिया को कैमरो के रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है,इसमें स्पष्ट रूप से पुलिस की गाड़ी घर मे से किसी पुरुष को ले जाती दिख रही है। अगर रजनी ओझा सत्य बोल रही है कि उसके पति को पुलिस ने बरौद रोड से मंदिर के पास गिरफ्तार नहीं किया है तो जब्त स्मैक कहाँ से आई यह बड़ा सवाल है। बैराड पुलिस इस स्मैक की कीमत 2 लाख रुपए बता रही हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!