शिवपुरी की सब्जी मंडी वाला जिन्न फिर बोतल से बहार, पहले मल्टी लेयर पार्किंग फिर सुपर कॉम्पलेक्स

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी की कोर्ट रोड पर शहर की सबसे पहली सब्जी मंडी है। शहर की आबादी बढी ​ट्रेफिक अधिक हुआ तो कोर्ट रोड पर जाम के हालात बनने लगे। इस सब्जी मंडी को शिफ्ट कराने के प्रयास तत्कालिन विधायक और मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी किए थे लेकिन सफल नही हुआ।
सर्वप्रथम सब्जी मंडी वाली जगह पर मल्टी लेयर पार्किंग का प्लान अस्त्तिव मे आया,उसके बाद सुपर कॉम्लेक्स का लेकिन ग्राउंड पर सब कुछ जीरो रहा है। अब पुन:फिर इस सब्जेक्ट का जिन्न बहार निकल आया है और कोर्ट रोड वाली सब्जी मंडी और फल मंडी को शिफ्ट कराने की खबरे आने लगी है।  

27 मई 2022 को इस प्लान की खबर मीडिया
शिवपुरी शहर के कोर्ट रोड पर स्थित सब्जी मंडी पर मल्टी लेयर पार्किंग बनाने का प्लान  27 मई 2022 को इस प्लान की खबर मीडिया ने प्रकाशित की थी। बताया गया था कि शिवपुरी शहर की यातायात व्यवस्था को दूरूस्त करने के लिए कोर्ट पर सब्जी मंडी पर नगर पालिका मल्टीलेयर पार्किंग बनाने जा रही हैं। बताया जा रहा था कि तत्कालीन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अथक प्रयासों से 06 करोड़ की लागत से बनने वाली मल्टीलेयर पार्किंग निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है, जिसमें मल्टीलेयर पार्किंग तथा दुकानों की व्यवस्था की गई है,लेकिन आज वर्तमान मे ग्राउंड पर जीरो है। 

फिर पुन:सुपर कॉम्पलेक्स,लेकिन 
नगर पालिका के मल्टीलेयर पार्किंग प्लान औंधे मुंह गिरने के बाद, फिर सुपर कॉम्प्लेक्स का प्लान खडा हुआ था,इस प्लान पर कागजी घोडे दौड़ना शुरू हो गए थे,इस प्लान पर भी 6 करोड़ रुपए का खर्च होगा,लेकिन शिवपुरी की विकास मे केवल कागजी घोडे दौडते है सुपर कॉम्लेक्स का प्लान भी वर्तमान मे ग्राउंड पर जीरो हैं। 

अब फिर,कोर्ट रोड को आदर्श रोड बनाने की कवायद शुरू 
शहर की कोर्ट रोड को आदर्श बनाने की कवायद प्रशासन ने फिर शुरू कर दी है। अभी कुछ दिन पहले कलेक्टर कार्यालय में हुई अधिकारियों की बैठक में तय हुआ है कि एक माह के अंदर शहर की कोर्ट रोड से फल व सब्जी मंडी को शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद मीट मार्केट को भी शहर के बाहर हवाई पट्टी के पास फल मंडी से 100 मीटर दूर पहुंचाएंगे। सबकुछ सही रहा तो शहर की कोर्ट रोड से आने वाले दिनों में ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएग और हॉकर्स जोन के साथ पार्किंग की व्यवस्था कर इस मुख्य मार्ग को आदर्श रोड में तब्दील किया जाएगा।

शहर की कोर्ट रोड पर 30 से अधिक फल व्यापारी व 50 से अधिक सब्जी विक्रेता है पिछले 50 साल से अधिक समय से व्यापार कर रहे है। हालात यह है कि हर रोज सुबह 5 बजे से लेकर 10 बजे के समय तो कोर्ट रोड से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं पूरे दिन रुक-रुककर जाम के हालात भी बनते हैं। ऐसे में शहरवासियों के साथ-साथ वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। 

वैसे तो इस पूरे मामले में आज से चार माह पहले हवाई पट्टी के पास पहुंचेगी फल मंडी ही यह आवश्यक कदम उठाने की बात तय हुई थी, लेकिन फिर कोई कोई कारण से यह मामला पेडिंग हो गया। अब प्रशासन फिर से जागा और एक माह में इस पूरे मामले में कार्रवाई की बात बोल रही है। 

वैसे तो नगर पालिका ने आज से 6 साल पहले ही हवाई पट्टी के पास फल मंडी का निर्माण करा दिया था।  लेकिन किन्ही कारणों से कोर्ट रोड पर लगने वाली फल मंडी वहां नही पहुंच पाई। अब प्रशासन की 30 से अधिक थोक फल विक्रेताओं से बात हो गई और फल मंडी पर जो भी मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली व साफ-सफाई नगर पालिका करवा रही है। 

उसके बाद यह फल विक्रेता वहां से अपना व्यापार करेंगे और जो शेष 50 से अधिक सब्जी विक्रेता हैं, उनको गांधी पार्क के पास स्थित अनाज मंडी में जगह दी जाएगी। इसके बाद अगले दो माह में मीट मार्केट भी फल मंडी से 100 मीटर दूरी पर जो जगह है, वहां पर मीट मार्केट का संचालन होगा। 

यह कहना हैं 
हमने हवाई पट्टी के पास स्थित फल मंडी पर साफ-सफाई करवा दी। 20 दिन में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर फल मंडी चालू करवा देंगे। सब्जी वालों को अनाज मंडी में भेजेंगे और फिर आगामी दो माह में मीट मार्केट को भी फल मंडी के पास ही शिफ्ट करवाएंगे। कोर्ट रोड को आदर्श सड़क बनाकर ही दम लेंगे।
यशवंत राठौर, सीएमओ नपा

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!