शिवपुरी,नाबालिग को मॉ बनाने वाले मामले मे फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। नाबालिग से शादी करने, उसके साथ दुष्कर्म और बाल विवाह कराने के आरोप से जुड़े मामले में बामौरकलां थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देवकुंवर उर्फ देवका और समरथ उर्फ शम्मू आदिवासी को दबिश देकर पकड़ा। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

मामला मूल रूप से अशोकनगर जिले से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार 1 सितंबर को थाना कोतवाली जिला अशोकनगर से जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि नाबालिग पीड़िता की शादी उसकी उम्र कम होने के बावजूद गंगाराम आदिवासी से कर दी गई और उसके साथ गलत काम किया गया।

पुलिस के अनुसार इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई और 12 अगस्त को जिला अस्पताल अशोकनगर में प्रसव के दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद मामले की गंभीरता सामने आने पर जीरो एफआईआर के आधार पर बामौरकलां थाने में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पहले तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 सितंबर को आरोपी पति गंगाराम आदिवासी, ससुर बादाम आदिवासी और सास रमको आदिवासी को गिरफ्तार किया था। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। वहीं प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपी देवकुंवर उर्फ देवका पत्नी समरथ उर्फ शम्मू आदिवासी, निवासी ग्राम कुढी निवोदा, और समरथ उर्फ शम्मू आदिवासी, निवासी ग्राम कुढी निवोदा, अपराध दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!