शिवपुरी,वीरेन्द्र रघुवंशी के पुत्र अंकित ने लगाया L&T कंपनी को लाखो चूना,पढिए मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को बीते दोनो L&T फायनेंस कंपनी के मैनेजर ने एक शिकायती आवेदन सौंपा है। आवेदन कर्ता शैतान सिंह ने बताया कि लोन सेटलमेंट के नाम पर शिवपुरी शहर मे झांसी तिराहा क्षेत्र मे रहने वाले एक युवक ने उनके साथ लाखो रूपए की धोखाधडी कर दी है। युवक ने कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए सिंटी कोतवाली मे आवेदन भी सौंपा है। अब यह पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा हैं।
 

पहले आप पढे कंपनी के मैनेजर ने क्या आवेदन दिया है
गुरूद्धारे पर स्थित  L&T (एल.एण्ड.टी.) फाइनेंस लिमिटेड, शिवपुरी के ब्रांच मैनेजर शैतान वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, तुलसीनगर (गांधी पेट्रोल पंप के पीछे) के रहने वाले अंकित रघुवंशी पुत्र वीरेन्द्र रघुवंशी ने 8 सितंबर 2026 को IIFL फाइनेंस से अपना रखा हुआ गोल्ड (सोना) छुड़ाने के लिए L&T फाइनेंस से 4,45,000 रुपये का ऋण (लोन) लिया था।

अंकित ने वादा किया था कि वह उसी दिन IIFL से अपना सोना निकालकर L&T कंपनी में जमा कर देगा। सिक्योरिटी के तौर पर उसने 5 लाख रुपये का एसबीआई (SBI) का एक चेक भी कंपनी को दिया था। लेकिन पैसे मिलते ही अंकित की नीयत बदल गई और वह सोना लेकर कंपनी नहीं पहुंचा।

फोन पर बहाने, घर पहुंचे तो मिला हाई-वोल्टेज ड्रामा
जब कंपनी के अधिकारियों ने अंकित और उसकी बहन को फोन किया, तो पहले वे टालमटोल करते रहे। बाद में उन्होंने एक नई कहानी सुनाते हुए कहा कि अंकित का एक्सीडेंट हो गया है और वह सोना चोरी हो गया है!

सच्चाई जानने के लिए जब ब्रांच मैनेजर शैतान वर्मा अपने सहयोगी कर्मचारी संजीव पाल के साथ अंकित के घर पहुंचे, तो वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था। शिकायतकर्ता के अनुसार, अंकित जानबूझकर बिस्तर पर बीमार होने का नाटक करते हुए लेटा था। जब अधिकारियों ने लोन के पैसे या सोना मांगा, तो अंकित की बहन और मां  भड़क गईं। उन्होंने साफ शब्दों में धमकी देते हुए कहा- तुमको जहां भी रिपोर्ट और कार्रवाई करनी है कर लो, हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता।

अब ब्रांच मैनेजर शैतान वर्मा ने धोखाधड़ी और पैसे हड़पने की नीयत से रची गई इस साजिश के खिलाफ एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस की जांच में यह 'सोना चोरी' की कहानी सच साबित होती है, या फिर यह फाइनेंस कंपनी को 4.5 लाख का चूना लगाने की एक सोची-समझी साजिश है!

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!