Shivpuri News: तलाक की तारिख पर न्यायालय आए रूपसिंह को क्यो भेजा जेल, पत्नि से टकराव पडा महंगा

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी न्यायालय मे तलाक की तारिख पर न्यायालय आए रूपसिंह को जेल की यात्रा करनी पडी। ​सिटी कोतवाली पुलिस ने रूपसिंह को जेल भेज दिया। शुक्रवार को रूप सिंह न्यायायल आया था उसका पत्नि से विवाद चल रहा था और आज इसी मामले की लेकर उसकी सुनवाई थी,लेकिन न्यायालय परिसर मे रूप सिंह और उसकी पत्नि का आमना समाना हो गया ओर विवाद होने लगा यह विवाद आपसी मारपीट मे बदल गया। 

अचानक हुए इस विवाद और मारपीट से हंगामे की स्थिती बन गई  मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए पति रूप सिंह कुशवाह को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र निवासी रूप सिंह कुशवाह और उसकी पत्नी लता कुशवाह के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को दोनों इसी मामले की तारीख पर न्यायालय पहुंचे थे। कोर्ट परिसर के बाहर दोनों का आमना-सामना हुआ। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई।

कोर्ट के बाहर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए रूप सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद न्यायालय परिसर के बाहर का माहौल शांत हुआ।

पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप
लता कुशवाह ने पुलिस से शिकायत करते हुए पति रूप सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रूप सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।** पुलिस का कहना है कि शिकायत और मौके की परिस्थितियों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

चार बेटियों को लेकर भी चल रहा विवाद
रूप सिंह की मां के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते लता कुछ समय पहले घर छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। उसकी चार बेटियां भी उसके साथ रह रही हैं। इसके बाद लता की ओर से रूप सिंह के खिलाफ तलाक का मामला न्यायालय में दायर किया गया।

परिजनों के अनुसार रूप सिंह अपनी चारों बेटियों को अपने पास रखना चाहता है। बच्चियों की देखरेख और उन्हें अपने साथ रखने को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है।शुक्रवार को न्यायालय में तारीख के दौरान आमना-सामना होने पर यही पारिवारिक विवाद एक बार फिर सामने आ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।

शांति भंग के मामले में भी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि लता की शिकायत पर एनसीआर दर्ज करने के साथ ही न्यायालय परिसर के बाहर विवाद कर शांति भंग करने के मामले में भी रूप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!