Shivpuri News - दुकान की सफाई कर रही थी विनीता,इधर गल्ले की सफाई करने पहुंच गया इमरान

Lalit Mudgal
0
shivpuri-news

शिवपुरी।
शिवपुरी में एक ओर 15 से 30 जुलाई तक नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान चलाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के बीचोंबीच सामने आई एक घटना ने इस अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जल मंदिर के पास स्थित एक किराना दुकान में स्मैक की लत से ग्रस्त बताए जा रहे युवक ने दिनदहाड़े गल्ले से नकदी उड़ाने की कोशिश की, लेकिन एक सतर्क ग्राहक की नजर पड़ते ही उसका पूरा खेल बिगड़ गया। लोगों ने मौके पर ही युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दुकान संचालिका सफाई में व्यस्त थीं, तभी गल्ले तक पहुंच गया युवक
जानकारी के अनुसार, जल मंदिर के पास रहने वाली विनीता गोयल गुरुवार को अपनी किराना दुकान की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक चुपचाप दुकान में घुसा और मौका देखकर सीधे गल्ले तक पहुंच गया। उसने नकदी निकालने के लिए गल्ले में हाथ डाल दिया।

ग्राहक की नजर पड़ते ही बिगड़ गया पूरा प्लान
युवक की हरकत पर उसी समय सामान खरीदने आए एक ग्राहक की नजर पड़ गई। ग्राहक ने तत्काल शोर मचा दिया। आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को भागने से पहले ही पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर घेराबंदी की और डायल-112 को सूचना दी।

पुलिस ने हिरासत में लिया,, पूछताछ में खुली पहचान
सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना ले गई। पूछताछ में उसकी पहचान घोसीपुरा निवासी इमरान खान के रूप में हुई।

नीय लोगों का दावा-स्मैक की लत ने बनाया चोर
स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से स्मैक का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी का प्रयास किया। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!