Shivpuri News - परिजनो की डांट से नाराज होकर 4 नाबालिग किशोरियो ने छोड दिया घर, पढे पूरी खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

इंदार/ कोलारस।
शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना सीमा मे निवास रकने वाली 4 नाबालिग किशोरिया मंगलवार को रहस्मय परिस्थितियों मे गायब हो गई। इन किशोरिया मे 3 सगी बहने और और उनकी एक सहेली शामिल थी। एक साथ गांव से 4 लडकियो के गायब होे पर परिजन सहित ग्रामीण भी घबरा गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।   

जानकारी के अनुसार, बुधवार को बीना रेलवे स्टेशन पर चारों किशोरियां संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दीं। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। बातचीत के दौरान किशोरियों ने अपना पता शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद बीना पुलिस ने तत्काल इंदार थाना पुलिस को सूचना देकर पूरे मामले से अवगत कराया।

सूचना मिलते ही इंदार थाना पुलिस की टीम परिजनों के साथ बीना के लिए रवाना हुई। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चारों किशोरियों को सकुशल अपने साथ लेकर इंदार लौट आई। बेटियों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि परिजनो ने किसी बात को लेकर किशोरियो को डांट दिया था। इस डांट से नाराज लोकर उन्होने घर छोडने का निर्णय लिया और बस खतौरा होते हुए गुना पहुंच गई और वहां से ट्रेन पकडकर बीना रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी,किशोरिया जब घर से निकली थी जब उनके पास मात्र 550 रूपए थे। 

पुलिस के अनुसार, बरामद हुई तीनों बहनें नाबालिग हैं, जिनमें सबसे बड़ी की उम्र करीब 16 वर्ष है। प्रारंभिक जांच में अब तक किसी प्रकार के अपहरण, मानव तस्करी या अन्य आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!