शिवपुरी। शिवपुरी जिले में क्लिक फोटो ने अपना असर शुरू कर दियां ओर इस फोटो की चर्चा बीते रोज पीएम की मन की बात कार्यक्रम के बाद पुराने भाजपाईयो ने अपनी भडास निकालनी शुरू कर दी।,इस फोटो के कारण मूल भाजपाईयो ने मान लिया कि भाजपा के सकंट के दिनो के साथी थे उनकी अब भाजपा मे केवल 10 प्रतिशत होती है। उनका मन भाजपा मे होने का उनसे ही सबूत मांगने लगा हैं। कलेक्ट्रेट मे क्लिक हुए इस फोटो ने मूल भाजपाईयो के दिल को स्कैन कर दिया और उनका दर्द अब बहार आने लगा है,और यह दर्द एक बार फोटो के रूप मे दिखा है।
फोटो क्लिक ने मन की बात को कर दिया स्कैन
देश के प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात की, जिसे सुनने के लिए पुरानी शिवपुरी में रहने वाले ओमप्रकाश शर्मा (ओमी गुरु) के घर पर पुराने भाजपा नेता इकट्ठे हुए। पहले तो नेताओं ने पीएम के मन की सुनी, इसके बाद जब अपने मन की बात कही तो माहौल एकाएक गर्मा गया। इस दौरान एक नेताजी ने तो यहां तक कहा कि हम पुराने भाजपाई 90 प्रतिशत हैं, वाबजूद इसके 10 फीसदी आयातित कांग्रेसी, हम पर हावी हो गए। इस दौरान वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों ने भी जमकर अपनी भड़ास निकाली।
ओमी गुरु के घर पर सुनी गई पीएम के मन की बात सुनने के लिए सोनू बिरथरे, पूर्व पार्षद भोपाल सिंह दांगी, गोपाल कुशवाह, पूर्व महामंत्री जगभन सिंह (पिछोर) सहित आधा सैकड़ा पुराने भाजपा नेता एकजुट हुए। जैसे ही पीएम ने अपने मन की बात पूरी की, इधर मौजूद भाजपा नेताओं ने अपने मन की भड़ास निकालना शुरू कर दिया। एक पार्षद ने कहा कि जब हम लोग लड़ाई लड़ रहे थे, तब आप लोग हमारे साथ खड़े होने की बजाए अपनी व्यवस्था में जुटे हुए थे, लेकिन जब वहां कुछ नहीं मिला, तो फिर अब हमारे साथ आकर खड़े हो गए।
पुराने भाजपाइयों की इस बैठक में कलेक्ट्रेट की उस फोटो पर भी खुलकर चर्चा हुई कि जो लोग पानी की समस्या दूर करने के लिए प्रशासन के साथ बैठे हैं, उनमें कोई भी पुराना भाजपाई न होकर आयातित कांग्रेसियों ने ही प्रशासन पर कब्जा कर लिया है।
बैठक में 14 वर्तमान पार्षद शामिल हुए। 34 पूर्व पार्षद भी आए। सभी ने दो टूक कहा, नगर पालिका के भ्रष्टाचार के खिलाफ वे सड़कों पर लड़ रहे थे। संगठन के बड़े नेता तब चुप क्यों थे। कार्यकर्ताओं का दर्द भी सामने आया। उन्होंने कहा, नए आने वालों के चक्कर में पार्टी में 90% मूल भाजपाइयों की सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध के बीच वरिष्ठ नेता डैमेज कंट्रोल करते दिखे। उन्होंने कहा, कार्यकर्ताओं की इस लड़ाई को वे सामूहिक रूप से पार्टी फोरम पर वरिष्ठ नेतृत्व के सामने रखेंगे।
बैठक में किसने क्या कहा
पार्षद राजू गुर्जर (वार्ड 21) आप हमारा सम्मान कर रहे हैं, यह अच्छी बात है। लेकिन जब हमारा बुरा वक्त था, हम नपा के भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जगह-जगह शिकायतें कर रहे थे, तब आपका साथ क्यों नहीं मिला? ओम प्रकाश शर्मा ओमी का जवाबः ऐसा नहीं है कि हम साथ नहीं थे। पुरानी कहावत है- 'जब बच्चा रोता है, तभी मां उसे दूध पिलाती है।" हमें पार्टी की रीति-नीति से अलग नहीं चलना है। आपकी परेशानी मिलकर वरिष्ठ नेतृत्व के सामने रखेंगे।
रत्नेश जैन डिंपल (पार्षद पति, वार्ड 9) पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं और नए आने वालों में 90 और 10 का अनुपात (रेशो) हो गया है। आखिर मूल भाजपाइयों की सुनवाई क्यों नहीं हो रही? ऐसी क्या मजबूरी है कि गुना के मूल भाजपाई विधायक पन्नालाल तक को अपनी पीड़ा जाहिर करनी पड़ी? यह हर कार्यकर्ता के साथ हो रहा है, इस पर अमल होना चाहिए।
मैंने संघर्ष के दिनों के कार्यकर्ताओं, पूर्व और वर्तमान पार्षदों के सम्मान समारोह की डिटेल सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। हमारा उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के 'मन की बात' सुनाना था। यदि किसी के मन में कोई बात (पीड़ा) है, तो हम उसे सुनकर शांत कर रहे हैं।
सोनू प्रमेंद्र बिरथरे, पूर्व जनपद अध्यक्ष व जिला महामंत्री, भाजपा
क्या है कलेक्ट्रेट का क्लिक काण्ड
कुछ रोज पूर्व कलेक्ट्रेट मे कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा के चैंबर मे शिवपुरी के जल संकट को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ था। इस बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के संगठन के जिले के पदाधिकारी शामिल हुए थे। साथ मे नगर पालिका के सीएमओ भी उपस्थित थे। इस बेठक मे जल संकट से निबपटने की रणनीति बनी थी। सबसे हैरानी वाली बात यह थी इस बैठक मे शिवुपरी विधायक देवेनद्र जेन ओर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा उपस्थित नही थी।
शिवपुरी समाचार ने सबसे पहले उठाए थे इस क्लिक पर सवाल
शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने इस फोटो पर सवाल उठाए थे कि इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष क्यो नही थी। वही फोटो को कलेक्ट्रेट का क्लिक नाम दिया था और यह फोटो शिवपुरी की राजनीति मे बबाल मचा सकता है,यह बात शिवुपरी मे अयोजित मन की बात में सत्य साबित हुई। इस फोटो पर शिवपुरी के लोगो ने सोशल पर पोस्ट किया था और अपने अपने हिसाब से प्रतिक्रिया भी दी थी।
बैठक में पार्टी विरोधी कोई बात नहीं हुई
पुराने कार्यकर्ताओं के साथ मेल-मिलाप का यह पहला कार्यक्रम नहीं है, हम जिले में ऐसे 7 कार्यक्रम कर चुके हैं। कार्यकर्ता के मन में पीड़ा होती है तो वह अपनी बात रखता ही है। हमने ऐसी कोई बात नहीं कही जिससे पार्टी के खिलाफ कोई गलत मैसेज जाए। ओम प्रकाश शर्मा 'ओमी', पूर्व जिला महामंत्री, भाजपा

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।