शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे मे रहने वाले एक राजेश गोलिया की पत्नी एक पुलिस वाले के साथ फरार हो गई,विवाहिता अपने 2 बच्चो को पति के यहां छोड़ गई। पीड़ित युवक का कहना है उसका पिछले 1 साल से पुलिस वाले के साथ अफेयर चल है,उसकी पूरी कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास है। पीडित युवक ने एसपी शिवपुरी को आज एक आवेदन सौंपकर पुलिस वाले से पत्नी वापस दिलाए जाने की मांग की है।
कोलारस के रहने वाले दीपक गोलिया ने बताया कि वह कोलारस में रहता है। उसकी शादी 2016 में हुई थी उसकी पत्नी रचना गोलिया अभी एक माह पूर्व ही मायके इंदार से आई है वह 1 साल से अपने माता पिता के साथ रह रही थी। पत्नी रचना का अफेयर इंदार थाने में पदस्थ आरक्षक भानु सोलंकी के साथ चल रहा था,वह लगातार मोबाइल पर बातचीत करती थी इसलिए उसे शक हुआ इस कारण मैंने उसका व्हाट्सएप अपने मोबाइल में स्कैन कर लिया था। उसकी 36 से अधिक वीडियो कॉल और कॉल रिकार्डिग है।
दीपक गोलिया ने बताया कि वह 9 जुलाई को रन्नौद मे हाजी अली के उर्स में गया था। जब घर वापस आया तो पत्नी गायब मिली,उसके दो बच्चे है वह घर पर ही है। रात मे ही मैन पुलिस को इस मामले की शिकायत की थी लेकिन अभी तक पुलिस ने मेरी कोई मदद नहीं की है।दीपक गोलिया ने बताया की रचना अपने साथ 2 लाख नगद और जेवरात ले गई। अब पत्नी और पुलिस वाला मुझे फोन पर धमकी दे रहा है। आज सुबह पत्नी रोशनी का कॉल आया था वह कह रही थी कि मैंने शादी कर ली है और अब सब मेरे लिए तुम मर गए हो।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।