शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक विवाहिता अपने ही पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची,विवाहिता का आरोप हैं कि मेरा पति मुझसे गलत काम करवाकर एक लग्जरी जिंदगी जीना चाहता हैं, वहीं जब विवाहिता ने इस बात का विरोध किया तो उसका पति उस पर ही हावी होने लगा,कहने लगा कि अगर मेरे साथ रहना हैं तो गलत काम करके लोगों से पैसे तो कमाने पड़ेगे। जब महिला ने मना किया तो आरोपी पति ने महिला के साथ जमकर मारपीट की और उसके चरित्र पर लांछन लगाकर उसको अपने घर से निकाल दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।
जानकारी के अनुसार रचना गोलिया पत्नी दीपक गोलिया निवासी कोलारस हाल निवासी ग्राम इंदार थाना इंदार जिला शिवपुरी ने बताया कि मेरा विवाह दीपक गोलिया पुत्र गजेन्द्र गोलिया निवासी संत फार्म स्टेशन रोड जगतपुर कोलारस के साथ हुआ था शादी के बाद मैंने दो बच्चों को जन्म दिया। वहीं शादी के बाद से ही मेरा पति दीपक गोलिया द्वारा शराब गांजा आदि का नशा करके मेरे साथ गम्भीर रूप से मारपीट की जाती थी तथा मुझ पर अन्य पुरुषों से अवैध सम्बंध बनाने तथा धंधा करने का दबाव बनाया जाता था।
वहीं मेरे मना करने पर मेरा पति मेरी मारपीट करता था तथा मुझे खाने पहनने से तंग रखा जाता था तथा मुझ पर किसी भानू सोलंकी से अवैध संबंध रखने का आरोप भी लगाया जाता था जबकि किसी भी भानू सोलंकी नाम के व्यक्ति से कोई अवैध संबंध नहीं है न ही वह व्यक्ति से मेरा कोई संबंध है।
घटना 09 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि की है जब दीपक गोलिया शराब, गांजे के नशे में घर आया तथा घर आकर उसने मेरे साथ मारपीट कर दोनों बच्चों को छीन कर मुझको घर से बाहर निकाल दिया तभी से मैं अपने मायके पिता के यहां रह कर निवास कर रही है मुझ को अपने पति दीपक गोलिया से जान का खतरा बना हुआ है। मेरा पति मेरे साथ कभी भी कोई भी अप्रिय घटना कर सकता है।
वहीं रचना का कहना हैं कि 9 जुलाई 2026 की बात हैं मैं अपने पिता के यहां भी तभी दीपक गोलिया द्वारा मेरी अस्मिता पर लांछन लगाते हुऐ किसी अन्य पुरुष भानु सोलंकी के साथ भाग जाने का झूठा आवेदन थाने पर दे आया था, जबकि अपने पिता के घर पर थी,मुझ को अपने पति से अपने स्वयं की एवं अपने बच्चों की जान का खतरा निरंतर बना हुआ है इस कारण मेरे पति दीपक गौलिया पुत्र गजेन्द्र गोलिया निवासी संत फार्म स्टेशन रोड जगतपुर कोलारस जिला शिवपुरी के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। तथा विवाहिता को उसके बच्चों की जान माल की सुरक्षा किये जाने की कृपा करें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।