शिवपुरी, महिला को हथियार बनाकर किराना व्यापारी के साथ लूट, अश्लील वीडियो बनाई थी

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले मे फिर एक बार और महिला को हथियार बनाकर लूटने का मामला समाने आया है,पीडित व्यापारी को अपने थाने की पुलिस पर भरोसा नही था इस कारण वह सीधे एसपी शिवपुरी के पास आया था। पीडित किराना व्यापारी ने बताया कि हथियार की नौक पर उसका निर्वसत्र कर एक महिला के साथ् अशलील वीडियो बनाया और एक लाख रूपए लूट लिए,व्यापारी ने अपने बैंक का ट्रांसजेक्शन भी अपनी शिकायत के साथ दिया,इस पूरे मामले मे सबसे खास बात यह है कि आरोपी अज्ञात नही ज्ञात है।

भौती कस्बे के हाईस्कूल के पास रहने वाले किराना व्यापारी विशाल सिंह चौहान ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 3 जून की सुबह करीब 4 बजे वह अपनी बाइक से पुराने मकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान उप तहसील के आगे स्थित पुलिया के पास संजू लोधी उर्फ संजू बाबा, सुल्तान खान, जयकुमार उर्फ जैकी लोधी तथा एक अन्य युवक ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि चारों लोग उसे जबरन खर्रेश्वर मंदिर के सामने पारीच नदी घाट पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और एक महिला के साथ उसका अश्लील वीडियो तैयार किया गया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे की मांग शुरू कर दी।

पहले ऑनलाइन ट्रांसफर, फिर कट्टा दिखाकर मांगे एक लाख रुपये
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने सबसे पहले व्यापारी के मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कराकर 2500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद कथित तौर पर कट्टा दिखाकर उससे एक लाख रुपये की मांग की गई। विशाल का कहना है कि जान के डर और बदनामी की आशंका के चलते उसने अपने भाई से संपर्क किया और खाते में 20 हजार रुपये मंगवाकर आरोपियों को दे दिए। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों का दबाव कम नहीं हुआ।

बाइक और मोबाइल भी छीना, 80 हजार रुपये और देने पड़े
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसकी बाइक और मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए तथा सुबह 11 बजे तक शेष 80 हजार रुपये लाने की धमकी दी। डर के माहौल में वह घर पहुंचा और व्यवस्था कर 80 हजार रुपये लेकर आरोपियों को दे आया। इसके बाद उसे उसका मोबाइल और बाइक वापस किए गए।

विशाल ने दावा किया है कि उसके पास ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड मौजूद हैं। साथ ही उसने यह भी कहा है कि आरोपियों द्वारा रुपये लेने से जुड़े कुछ वीडियो और अन्य साक्ष्य भी उसके पास हैं, जिन्हें वह जांच में पुलिस को उपलब्ध करा सकता है।

थाने की बजाय सीधे एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित
घटना के बाद पीड़ित ने भौती थाने में शिकायत दर्ज कराने के बजाय सीधे शिवपुरी पहुंचकर एसपी कार्यालय में आवेदन दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस बोली-शिकायत आने पर होगी जांच
मामले को लेकर भौती थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया का कहना है कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। यदि व्यापारी के साथ ऐसी कोई घटना हुई है तो उसे तत्काल थाने में शिकायत करनी चाहिए थी। फिलहाल शिकायत की प्रति प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के सामने आने के बाद भौती क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही साबित होते हैं और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!