शिवपुरी, क्या तेंदुए ने हरसी बांध में सुसाइड किया है,सवाल तलाश रहा है वन विभाग

vikas
0
shivpuri-news

नरवर। शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र मे स्थित हरसी बांध में सोमवार की सुबह एक 2 साल के नर तेंदुए की लाश पानी मे मिली है। ग्रामीण की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए की शव को बहार निकला।  शुरुआती जांच में तेंदुए के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं,वही तेंदुए एक अच्छा तैराक होता है इसलिए वह डूबकर मर नहीं सकता है।

चोट या किसी अन्य किसी संघर्ष के निशान नहीं मिलने के कारण उसकी मौत रहस्य बन गई है। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि किसी शिकारी ने उसे जहर देकर मारा है,अगर ऐसा तो फिर तेंदुआ हरसी डैम तक कैसे पहुंचा,इस सवाल है जो इस मौत के बाद उठ रहे है।  अब वन विभाग को पोस्टमार्टम और सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

ग्रामीण की सूचना से खुला मामला
मगरौनी सब-रेंज के डिप्टी रेंजर सतीश मौर्य के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे बंदा केरुआ गांव के एक ग्रामीण ने फोन कर सूचना दी कि हरसी बांध के पानी में किसी बड़े वन्यजीव का शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। जब शव को करीब से देखा गया तो वह तेंदुए का निकला।
इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और जांच के लिए शिवपुरी से डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया।

शव बाहर निकालकर की गई सैंपलिंग
वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हरसी बांध से तेंदुए का शव बाहर निकाला और उसे मगरौनी लाया गया। यहां वन्यजीव विशेषज्ञों की मौजूदगी में आवश्यक सैंपल लिए गए। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया

2 साल का वयस्क नर तेंदुआ था
वन विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृत वन्यजीव करीब दो वर्ष का वयस्क नर तेंदुआ था। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके शरीर पर संघर्ष, शिकार या दुर्घटना से जुड़े किसी भी तरह के बाहरी घाव या चोट के निशान नहीं मिले।

क्या कहीं और हुई मौत, फिर बहकर पहुंचा हरसी बांध?
वन विभाग का अनुमान है कि तेंदुए की मौत संभवतः किसी अन्य स्थान पर हुई हो और उसका शव पानी के बहाव के साथ हरसी बांध तक पहुंच गया हो। हालांकि यह सिर्फ एक आशंका है। वन अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए स्वाभाविक रूप से अच्छे तैराक होते हैं, इसलिए केवल पानी में मिलने से डूबने को मौत का कारण नहीं माना जा सकता। यही वजह है कि मौत का रहस्य अभी बरकरार है और अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम एवं फॉरेंसिक सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!