शिवपुरी में वोल्वो-आयशर कंपनी करेगी 140 पदों पर भर्ती, वेतन 13,500 से शुरू

0
Uploaded Image शिवपुरी। जिले के तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार का एक शानदार अवसर सामने आया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) शिवपुरी में आगामी 05 मई (मंगलवार) को एक विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी 'वोल्वो आयशर' (पीथमपुर, जिला धार) शिरकत करेगी और योग्य 140 उम्मीदवारों का चयन करेगी।

सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि यह भर्ती अभियान प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए छात्र एवं छात्राओं की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा कुल 140 पदों पर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी की भर्ती की जाएगी।

आकर्षक वेतन और बोनस
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 12,500 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके साथ ही, शत-प्रतिशत उपस्थिति रहने पर 1,000 रुपये का अटेंडेंस बोनस भी प्रदान किया जाएगा।

ट्रेड वार रिक्तियों का विवरण:
इस कैंपस ड्राइव में अलग-अलग ट्रेड के छात्रों को मौका दिया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:

फिटर: 30 पद
मशीनिस्ट: 20 पद
इलेक्ट्रीशियन: 20 पद
वेल्डर: 20 पद
मोटर मैकेनिक: 20 पद
डीजल मैकेनिक: 20 पद
टर्नर: 10 पद

मिलेगी ये विशेष सुविधाएं
दो जोड़ी वर्दी (यूनिफॉर्म) और एक जोड़ी सुरक्षा जूते।
व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE)।
कार्य के दौरान प्रतिदिन दो बार चाय और नाश्ता।
भोजन की सुविधा रियायती दर (मात्र 18.23 रुपये प्रति मील) पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!