शिवपुरी,विवाहित प्रेमिका के प्यार मे गए युवक के प्राण,महिला सहित 3 गिरफ्तार

vikas
0
shivpuri-news

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में गोचौनी गांव मे रहने वाले एक युवक की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की मौत एक विवाहिता प्रेमिका की मिलन के दौरान करंट लगने के कारण हुई है,पुलिस ने दावा किया है प्रेमिका ने अपनी बदनामी हो इसलिए उसकी लाश को दूसरी जगह खेत मे फैक दिया जिससे विवाहिता के अवैध सबंध प्रकाशित ना हो जाए,लेकिन पुलिस ने युवक के अंतिम फोन कॉल ने विवाहिता और मृतक युवक की रासलीला का चिठ्ठा खोल दिया है। पुलिस ने प्रेमिका सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह था मामला 
पिछोर थाना सीमा मे आने वाले गोचौनी गांव का रहने वाला पवन लोधी उम्र 25 साल, पुत्र रामेश्वर लोधी, गांव की ही एक शादीशुदा महिला वर्षा लोधी उम्र 26 साल पत्नी शिशुपाल लोधी से प्रेम करता था। घटना वाली रात पवन अपने घर पर खाना खाने के बाद खेत पर जाने का बहाना बनाकर निकला था, लेकिन वह अपनी प्रेमिका वर्षा से मिलने उसके खते पर स्थित घर चला गया,पवन लोधी जब वर्षा से मिलने जा रहा था रास्ते मे वर्षा के खेत पर जानवरो से फसल की रक्षा करने को लगाए गए करंट की चपेट मे वह आ गया और उसकी मौत हो गई।  

साक्ष्य मिटाने के लिए रची साजिश
पवन की मौत के बाद बदनामी और पुलिस कार्रवाई से डरकर वर्षा लोधी ने गांव के ही दो अन्य युवकों—कृष्णपाल (पुत्र रमेश लोधी) और किशोरी (पुत्र आशाराम लोधी) को मौके पर बुलाया। तीनों ने मिलकर एक सोची-समझी साजिश के तहत पवन की लाश को वहां से उठाया और रात के अंधेरे में दीना वाले खेत में ले जाकर फेंक दिया, ताकि यह एक सामान्य या संदिग्ध मौत का मामला लगे।

पिता की शिकायत पर शुरू हुई जांच
अगले दिन सुबह करीब 7 बजे जब ग्रामीणों ने खेत में पवन की लाश देखी, तो हड़कंप मच गया। मृतक के पिता रामेश्वर लोधी ने 2 जून 2026 को पिछोर थाने में बेटे की संदिग्ध मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शुरुआत में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेजा और मामले की बारीकी से तफ्तीश शुरू की।

वैज्ञानिक साक्ष्यों (CDR) से खुला राज
मामला उलझा हुआ था, लेकिन पुलिस ने जब वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं पर काम किया, तो परतें खुलती चली गईं। पुलिस जांच में निम्नलिखित मुख्य बिंदु सामने आए कि 
पीएम रिपोर्ट से साफ हुआ कि युवक की मौत करंट लगने से हुई थी और क्राइम सीन पर ऐसा कुछ नही  देखा पाया कि युवक की यहां पर करंट लग सकता है।  मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगालने पर पता चला कि मौत के वक्त वह वर्षा लोधी के संपर्क में और उसके घर के आसपास था,पुलिस ने जब इस घटना के तार तार मिलाए और खबरियो की कहानी को जोडा गया तो पूरा मामला साफ हो गया। 

आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पुख्ता सबूत मिलने के बाद पिछोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वर्षा लोधी, कृष्णपाल लोधी और किशोरी लोधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), 238 (बी) (साक्ष्य मिटाना/झूठी सूचना देना) और 3(5) (समान आशय/मिलीभगत) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने 14 जून को  तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने रविवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पिछोर उपजेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!