शिवपुरी में 60 KM की रफ्तार से आंधी, छत से उड़ा युवक,उखड़े पेड़, बाउंड्री के नीचे दबे 4 लोग

Adhiraj Awasthi
0
Uploaded Image शिवपुरी। शिवपुरी जिले में आज कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला। महज 20 मिनट तक चली धूल भरी तेज आंधी ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। 60 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से आए इस तूफान ने शहर में भारी तबाही मचाई है, जिसमें 5 लोग  रूप से घायल हो गए हैं। आंधी की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए।

माधव चौक पर  नूरानी मस्जिद के सामने लगा करीब 50 साल पुराना नीम का पेड़ धराशायी हो गया। इस हादसे के वक्त एक युवक अपनी एक्टिवा सहित पेड़ के नीचे दब गया था। गनीमत रही कि युवक विशाल शाक्य की जान बच गई, लेकिन उसकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। विशाल शाक्य ने बताया कि वह चौराहे पर छज्जू नमकीन वालो को यहां नौकरी करता है और एक्टिवा गाडी से सेठजी के घर से सामान लेने जा रहा था तभी अचानक मस्जिद के सामने से निकला उसी समय एक नीम का पेड़ भरभराकर गिर गया,इससे मै और मेरी गाडी इस पेड़ के नीचे आ गई,युवक मामूली रूप से घायल हो गया वही उसकी एक्टिवा गाडी छतिग्रस्त हो गई।

कमलागंज मामू पान वाली गली मे छत से उड़ा युवक
शिवपुरी शहर के कमालगंज क्षेत्र में आने वाली मामू पान वाले की गली में सुनील शाक्य उम्र 40 साल पुत्र गोपालदास राठौर अपने घर के नीचे से ही किराने की दुकान करता है। आज दोपहर लगभग 12 बजे जब शहर में आंधी चली उस समय वह अपनी ही दुकान पर थे। सुनील राठौर की छत पर टीनशेड लगी है यह टीन शेड का सही करने छत पर गए थे। सुनील के भाई ने बताया कि सुनील ने सोचा इस तेज आंधी में कही टीनशेड उड़ ना जाए इसलिए टीन शेड पर पत्थर रखने उस पर चढ गए उसी समय आंधी का एक तेज झोंका आया और सुनील टीन शेड से उडकर एक मंजिल नीचे गिर गया। इस घटना में सुनील घायल हो गया उसके सिर और हाथ मे चोटे आई है। परिजनो ने सुनील को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पेड़ से गिरी पोलो ग्राउंड की बाउंड्री,4 दबकर घायल
पोलो ग्राउंड पर बाउंड्री वॉल के पास लगा एक विशालकाय वृक्ष आंधी का वेग सहन नहीं कर सका। पेड़ गिरने से बाउंड्री वॉल ढह गई, जिसकी चपेट में आने से 4 लोग घायल हो गए। पोलो ग्राउंड की बाउंड्री वॉल के समीप महल के सामने 2 युवक पवन रजक उम्र 25 साल पुत्र चरण रजक निवासी  27 नंबर कोठी के पास अपने साथी बृजेन्द्र रावत उम्र 21 साल पुत्र रामहेत रावत निवासी खौरघार गांव मोबाइल सिम बेच रहे थे। तभी अचानक तेज आंधी चली और बाउंड्री वॉल के पास लगा एक पुराना शीशम का पेड़ जड़ से उखड़ गया और बाउंड्री पर जा  गिरा यह बाउंड्री इन युवकों के ऊपर गिर पड़ी जिससे उक्त दोनो युवक घायल हो गए। वही रन्नौद के एक बुजुर्ग बृजेश चंद्र इस आंधी से बचने के लिए खड़े थे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही एक और अन्य युवक भी घायल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगो ने इन चारो घायलो को अस्पताल पहुचाया। जहां इनका इलाज जारी हैं।

महल कॉलोनी में उखडा नीम का पेड़,साथ में खंभा भी ले गया
वही महल कॉलोनी में एक महल की बाउंड्री से लगा हुआ एक नीम का  पेड़ लगा हुआ था इस तेज आंधी ने इस पेड़ को जड से उखाड दिया। इस पेड के नीचे एक एक्टिवा दब गई। वही इस पेड़ के पास दो कार भी खडी हुई थी वह बाल बाल बच गई।

शहर के अन्य इलाकों जैसे बाबू क्वार्टर, कमलागंज रोड और लक्ष्मी निवास में भी भारी नुकसान हुआ है। बाबू क्वार्टर में एक विशाल पीपल का पेड़ गिरा, तो वहीं लक्ष्मी निवास में नीम और खजूर के पेड़ धराशायी हो गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि ये पेड़ पूरी तरह हरे-भरे थे, लेकिन उनकी जड़ें कमजोर होने के कारण वे इस तूफान के आगे टिक नहीं सके।

पेड़ों को हटाने की कार्यवाही तत्काल शुरू
प्रशासन ने नगर पालिका की टीम के साथ शहर के दर्जन भर स्थानों से टूटे पड़े पेड़ों को तुरंत हटाने की कार्यवाही की है। जिसमें महल कॉलोनी, कस्टम गेट, ग्वालियर बायपास, माधव चौक, मधुराम स्वीट्स के सामने, होटल सोन चिरैया सहित शहर के कई प्रमुख मार्गो और कॉलोनी से टूटे गिरे पड़े पेड़ो को हटाने की कार्यवाही तत्काल की गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!