शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में एक झोला छाप डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। डॉक्टर की हत्या अफेयर को लेकर की गई है। डॉक्टर का अफेयर गांव में निवास करने वाली एक विवाहित युवती से चल रहा था। विवाहिता के पिता और भाई इस अफेयर से नाराज थे और डॉक्टर को उसकी क्लीनिक से खीचकर ले गए और उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से नाराज परिजनों ने भौंती थाने के सामने डॉक्टर की लाश रखकर प्रदर्शन किया था,पुलिस ने इस हत्या के मामले में 15 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम भयावन निवासी प्रभान लोधी उम्र 40 साल गांव में प्राइवेट क्लीनिक चलाता था। उसकी एक 16 साल की बेटी भी है। इसके बावजूद उसका गांव की ही एक युवती छाया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था,इस अफेयर के परेशान युवती के परिजनों ने उसकी शादी दो माह पहले ललितपुर जिले में कर दी थी,लेकिन अफेयर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के प्यार मे पागल युवती अपनी ससुराल से लौट आई और वापस अपनी ससुराल नही जाना चाहती थी। वह झोला छाप डॉक्टर प्रभान के साथ पत्नी की तरह ही रहना चाहती थी जबकि डॉक्टर का भरा पूरा परिवार था।
ग्राम भयावन निवासी रीना लोधी ने बताया कि उसके पति प्रभान लोधी और पुत्र कैलाश लोधी मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले रामनिवास पाल, उसके बेटे राजू और देवेंद्र, सहित 20 से अधिक लोग उन्हें घर से खींचकर अपने साथ ले गए। उनके साथ मारपीट की। प्रभान की पत्नी रीना, बेटी, बेटे, और भतीजे देवेंद्र लोधी भौंती थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची।
गंभीर रूप से घायल प्रभान लोधी को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस भौंती लाया गया। प्रभान की मौत की खबर फैलते ही परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। उन्होंने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
इससे पहले भी अफेयरो को लेकर हुआ था विवाद
अगर ग्रामीण सूत्रों की मानें तो मृतक प्रभान लोधी इससे पूर्व भी दो अलग-अलग महिलाओं के साथ प्रेम प्रसंग के मामलों में हुए विवाद के चलते जेल जा चुका है। एक प्रकरण में प्रभान ने शिवपुरी में रहने वाली एक महिला की मारपीट की थी। इसके अलावा एक अन्य रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ युवती के साथ प्रेम प्रसंग के मामले मै हुए विवाद के चलते भी प्रभान जेल गया था।
सुबह परिजन से मारपीट, शाम को हत्या
मृतक के भतीजे देवेंद्र लोधी ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह प्रभान की पत्नी, 17 वर्षीय बेटी, और 15 वर्षीय बेटे के साथ रामनिवास पाल सहित अन्य लोगों ने मारपीट की। इसकी शिकायत लेकर वे थाने पहुंचे थे। वे दोपहर 3 बजे तक बैठे रहे। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उनका आरोप है कि पुलिस को जान का खतरा होने की जानकारी भी दी गई थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
पिता और भाई पर करवाई एफआईआर
प्रभान के सामने रहने वाले रामनिवास पाल की बेटी छाया की शादी करीब दो माह पूर्व हुई। कुछ समय बाद वह अपने मायके आ गई। उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। मंगलवार शाम छाया थाने पहुंची। उसने अपने पिता और भाई के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया। छाया का कहना था कि वह न अपने मायके जाना चाहती है, न ससुराल। इसी के चलते उसे शिवपुरी वन स्टॉप सेंटर में भेजा गया था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।