शिवपुरी,विधायक प्रतिनिधि बताकर नौकरी के नाम पर 50 हजार की ठगी, पढिए मामला

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में आने वाले खुड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने खुद को विधायक का प्रतिनिधि बताकर फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को वार्ड ब्याय की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी कर लगी। अब न तो युवक की नौकरी लग पाई है और न ही कम्प्यूटर अपरेटर द्वारा पीड़ित के रुपये वापस किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी नारायण सिंह पुत्र लच्छीराम जाटव निवासी-लालघाटी, फतेहपुर के रिश्तेदार रवि जाटव ने करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात शुभम पुत्र नरेन्द्र शर्मा निवासी खुड़ा जिला शिवपुरी से करवाई थी। इसके बाद नरेंद्र शर्मा ने नारायण जाटव को बताया कि वह शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन का प्रतिनिधि है।

नरेंद्र ने नारायण जाटव को जिला अस्पताल में वार्ड ब्याय के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उससे बोला कि नौकरी लगवाने के एवज में 50 हजार रुपये लगेंगे। नारायण जाटव के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को उसने शुभम शर्मा को 20 हजार रुपये नगद दिए। इसके बाद उसने 6 अप्रैल को रवि जाटव के मोबाइल नंबर 7879771079 पर 15 हजार रुपये तथा 26 अप्रैल 2026 को एक बार फिर से रवि के मोबाइल पर 15 हजार रुपये ट्रांसफर किया। अब न तो उसकी नौकरी लगी है और न ही उसके पैसे वापस किए जा रहे हैं। नारायण का कहना है कि रवि अब उसका फोन नहीं उठा रहा हैं।

इसके अलावा शुभम शर्मा उसे धमकी दे रहा है कि उस पर जो करता बने कर ले, उसके पास कोई रुपये नहीं है। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत कोतवाली थाने सहित पुलिस अधीक्षक को दर्ज करवा कर मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में जब विधायक देवेंद्र जैन को फोन लगाया तो उन्होंने फोन ही अटेंड नहीं किया, जबकि उनके पुत्र सक्षम जैन का कहना था कि शुभम शर्मा नाम का कोई प्रतिनिधि नहीं है और न ही वह किसी शुभम शर्मा को जानते हैं।

रवि और नारायण आपस में जीजा-साले है, दोनों का आपस में कोई लेन-देन है, मेरा नाम तो वैसे ही पूरे मामले में घसीटा जा रहा है। मेरा कोई कोई लेनदेन नहीं है। रवि मेरा दोस्त है, हम दोनों एक साथ पढ़ते हैं।
शुभम शर्मा, कम्प्यूटर आपरेटर।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!