पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा के बीलवरा कला गांव में निवास करने वाले एक 18 साल का युवक बुधवार की दोपहर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में परिजनों ने बताया कि युवक अपनी मॉ से पुडिया के पैसे ना मिलने पर नाराज हो गया था। बाद मे वह कमरे में लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम किया। जांच शुरू की।
बीलवरा कला में निवास करने वाले अमन शर्मा उम्र 18 साल पुत्र राम लखन शर्मा बुधवार की दोपहर अपनी मॉ से पुडिया के पैसे मांगे,मॉ ने पैसे ना होने की बात कहकर कहा कि अपने पिता से मांगने को कहा,इस बात पर अमन नाराज हो गया और उसने अपना मोबाइल फेंक दिया और घर के पास बोर वाले कमरे की तरफ चला गया।
काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजन देखने पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था,अनहोनी आशंका होने पर शोर मचने लगा। कमरे का गेट नहीं खुला तो पास मे रहने वाले बंटी शर्मा ने छत के रास्ते अंदर पहुंचे तो देखा कि अमन फांसी के फंदे पर लटका है। परिजनों ने उसे नीचे उतारा। - तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।