शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा के खतौरा गांव में बीते रोज किन्नरों का आपसी विवाद हुआ था। इस विवाद में एक पक्ष के किन्नरों ने पीड़ित पक्ष के किन्नरों के साथ मारपीट कर की थी,इस विवाद का एक किन्नर के बाल काटने और मारपीट करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। आज इसी मामले को लेकर पीडित किन्नरो का एक दल अपनी जगत गुरू काजल मॉ के साथ एसपी ऑफिस आकर एसपी शिवपुरी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इस शिकायती आवेदन में धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप लगाए है।
जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र से किन्नर समाज से जुड़े एक दंपति ने कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
रन्नौद थाना क्षेत्र निवासी नेहा अहिरवार एवं मुस्कान गुर्जर (किन्नर) ने आरोप लगाया है कि अशोक नगर, बांदीनी और इंदौर से जुड़े कुछ लोग लगातार उन पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि इस पूरे मामले में कुछ महिलाओं की भी सक्रिय भूमिका है, जो लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं और धमकियां दे रही हैं।
पीड़ितों का आरोप है कि 16 जून 202 को खतौरा क्षेत्र में आरोपियों और उनके साथियों ने उन्हें घेर लिया तथा मारपीट की। इस दौरान उनके साथ मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों ने धर्म परिवर्तन नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विवाद के दौरान सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी छीन लिए जाने की बात कही गई है। पीड़ितों का दावा है कि आरोपियों ने उनके कानों के सोने के टॉप्स, अंगूठी तथा लगभग 30 हजार रुपये की नकदी भी ले ली।
किन्नर दंपति का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनके रोजगार में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। लगातार मिल रही धमकियों से वे भयभीत हैं।
पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।