करैरा। शिवपुरी जिल के करैरा थाना सीमा मे विवाहिता के बलात्कार का मामला दर्ज किया गय है। विवाहिता का 6 साल से सीक्रेट अफेयर चल रहा था,इस सीक्रेट सबंधं की जानकारी पति को लग गई। पति ने पत्नि को घर से निकाल दिया,विवाहिता प्रेमी के घर पहुंच गई,प्रेमी ने भी विवाहिता को अपनाने से मना कर दिया अंत:विवाहिता को करैरा थाने का रास्ता अपनाना पडा।
मेहनत-मजदूरी और 6 साल का सीक्रेट अफेयर
विवाहिता का पति अपने परिवार की खातिर दूर अहमदाबाद में रहकर दिन-रात मजदूरी करता है। यहाँ गांव में महिला भी खुद मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा कर रही थी। इसी दौरान करीब 6 साल पहले उसकी जिंदगी में इंदर सिंह कुशवाह नाम के शख्स की एंट्री हुई। इंदर सिंह पहले से शादीशुदा था, लेकिन इसके बावजूद उसने महिला को अपने जाल में फंसा लिया।
शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण
महिला का आरोप है कि इंदर सिंह ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा और उसे हमेशा अपनी पत्नी बनाकर अपने साथ रखेगा। इसी झूठे झांसे और प्यार के जाल में फंसकर महिला पिछले डेढ़-दो साल से उसके साथ संबंध बना रही थी। महिला के मुताबिक, बीती 4 जून को भी इंदर सिंह ने उसके साथ गलत काम किया।
10 जून को फूटा पाप का घड़ा
इस अवैध संबंध की भनक आखिरकार 10 जून को महिला के पति को लग गई। सच सामने आते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने नाराजगी और गुस्से में आकर पत्नी को तुरंत घर से निकाल दिया।
प्रेमी ने बदला रंग, तो पहुंच गई हवालात
पति के घर से निकालने के बाद बदहवास महिला सीधे अपने प्रेमी इंदर सिंह के पास पहुंची और उससे शादी करने की कहने लगी। लेकिन जैसे ही इंदर सिंह को लगा कि अब जिम्मेदारी उठाने का वक्त आ गया है, उसने अपना असली रंग दिखा दिया और शादी करने से साफ मुकर गया।
पुलिस की कार्रवाई
खुद को दोनों तरफ से ठगा हुआ महसूस कर पीड़िता सोमवार को करैरा थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। करैरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शादीशुदा प्रेमी इंदर सिंह कुशवाह के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।