शिवपुरी, युवक बाइक सहित खाई मे गिरा, मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के गोपालपुर थाना सीमा में एक युवक की हादसे में मौत होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। साले को छोडने जा रहा था तभी उसकी बाइक खाई में गिर गई,जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के पटेवरी गांव निवासी श्रीपद आदिवासी सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल कलोथरा गांव जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका साला रामप्रसाद पुत्र रमेश आदिवासी भी सवार था, जिसे वह कलोथरा छोड़ने जा रहा था।

बताया जा रहा है कि गोपालपुर मार्ग पर एक स्थान पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, बाइक सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि श्रीपद आदिवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना प्रभारी राधेश्याम शिवहरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बाइक के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!