करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना सीमा मे स्थित सिरसौद चौराहे पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खडे शासकीय शिक्षक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ने घटना स्थल पर कुछ देर रुका लेकिन आमजन का आक्रोश और बढ़ती भीड के कारण कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया,अमोला पुलिस ने शिक्षक का पीएम कराकर इस मामले में मर्ग कायम कर लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक भिंड में सुंदरपुरा रोड निवासी ऋषि (53) पुत्र मंगल सिंह कुशवाह पिछले कई महीनों से शिवपुरी के अमोला स्थित दिदावली के शासकीय स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ था। ऋषि स्कूलों के अवकाश होने के कारण अपने घर भिंड जाने के लिए शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे सिरसौद चौराहे पर किसी बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक कार ने शिक्षक में टक्कर मार दी। घटना में शिक्षक की मौके पर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद बार चालक ने उत्तर कर शिक्षक को बनाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही भीड़ एकत्रित होने लगी तो अपनी जान बचाने के लिए कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।