करोड़पति संदीप सुसाइड कांड, कर्ज का कारण पच नहीं रहा है, बैग से गायब मिले 10 लाख

0
Uploaded Image
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना सीमा में निवासरत करोड़पति सर्राफा व्यवसाई संदीप सोनी का सुसाइड का कारण बदरवास के आमजन को कर्ज पच नहीं रहा है,हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है,लेकिन संदीप सोनी के बैग से 10 लाख गायब होने का मामला सामने आया है,माना जा रहा है कि संदीप ने सुसाइड आईपीएल के कारण की है,संदीप का मोबाइल इस सुसाइड कांड से पर्दा उठा सकता है, पुलिस ने मोबाइल की पूरी डिटेल निकालने के लिए साइबर सेल से मदद ली है।

घटनाक्रम में अभी तक परिजनों ने पुलिस को केवल एक बात बताई है कि संदीप के पास घटना से पहले बैग में करीब 10 लाख रुपए थे जो कि अब गायब है। इसके अलावा परिजन कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। चूंकि अभी घटनाक्रम ताजा हैं तो पुलिस ने भी अभी किसी से कोई ज्यादा पूछताछ नहीं की है। संदीप का मोबाइल ही इस आत्महत्या के राज को बता सकता है। पुलिस की मानें तो मोबाइल से संदीप ने आखिरी बार किससे बात की है और किससे क्या लेनदेन था। यह पूरी बातें संदीप के मोबाइल के अंदर ही दफन है। पुलिस भी मोबाइल से निकलने वाली जानकारी पर जाकर टिक गई है। एकाएक हुई इस घटना को लेकर व्यापारी वर्ग से लेकर हर व्यक्ति में शोक की स्थिति है।

घर का मुखिया था संदीप
बताया जा रहा है कि संदीप के दो चाचाओं का निधन पहले ही हो चुका है। संदीप ही अपने परिवार का मुखिया था और वही पूरे व्यापार के साथ परिवार को देखता था। लोगों का कहना है कि अगर कोई कर्ज जैसी बात थी तो संदीप इतना सक्षम था कि उस कर्ज को भी जैसे-तैसे चुकता कर सकता था, लेकिन संदीप को खुदकुशी क्यों करना पड़ी। इसके पीछे दूसरी कोई और बड़ी वजह भी हो सकती है। गुरुवार को दोपहर में घटना हुई है और तब से लेकर हर कोई बस इसी बारे में चर्चा करता हुआ दिखाई दे रहा है कि आखिर संदीप ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। संदीन ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी वह पिस्टल अवैध है और वह संदीप के पास कैसे आई, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

पहले भी कुछ लोग कर चुके हैं खुदकुशी
गौरतलब है कि इससे पहले भी बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम समेला में दुर्गेश यादव ने कथित रूप से आईपीएल सट्टे के कारण खुदकुशी की थी और नगर के व्यापारी गिर्राज गोयल द्वारा भी इसी प्रकार का कदम उठाया जा चुका है। ऐसे में इस मामले ने और भी गंभीरता पकड़ ली है और पुलिस हर संभावित कड़ी को जोड़ने में लगी हुई है।

गुरुवार को दोपहर में घटना हुई
अभी परिजनों ने कोई बयान नहीं दिया है। केवल पैसे गायब होने की बात सामने आई है। हमने संदीप के मोबाइल को साइबर सेल में दे दिया है। वहां से ही कुछ राज सामने आ सकते है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उनि शिखा तिवारी, इंचार्ज, थाना बदरवास

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!