​खबर का असर,सिंधिया राजवंश की दान की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले गिरिराज मंगल की जांच शुरू

0
शिवपुरी। शिवपुरी समाचार की खबर का असर हुआ है,शिवपुरी के सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल ने दिनांक 21 अप्रैल को सिंधिया राजवंश की दान की जमीन की फर्जी आधार कार्ड से रजिस्ट्री, कलेक्टर ने किया SDM को तलब शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। इस खबर को असर से स्वर्गवासी को जमीन पर उतारने वाले गिरिराज मंगल के खिलाफ पुलिस और राजस्व विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले की शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा को की गई थी। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से समझा और इसकी जांच के आदेश कर दिए। राजस्व विभाग की ओर से सतनवाड़ा टप्पे की नायब तहसीलदार कल्पना शर्मा ने शिकायत कर्ता से इस मामले के समस्त दस्तावेज और कथन लिए है।

यह था मामला कम शब्दों में समझे
सतनवाडा कलां के रहने वाले राजेंद्र बाथम पुत्र रामजीलाल बाथम ने अपनी शिकायत मे बताया था कि सतनवाडा कलां में मेरे पूर्वजों की पैतृक भूमि सर्वे न. 429, 430, 431.432, 433, 434, 435,436, 437, 438, 439, 650, 657 कुल किता 13 कुल रकवा 6.2900 हेक्टेयर जो शामलात खाता है। जिसमें से मेरे परदादा भागीरथ नाबालिग सरपरस्त मां रमको ढीमर हिस्सा 1/7 भूमि के नाम से खसरा में सन 1950-1951 से सन 1979-1980 तक दर्ज है।

हमारे बुजुर्ग मजदूरी करते थे अभिनज्ञा के कारण लगातार भूमि में अपना नाम दाखिला नहीं करा पाए थे। इस जमीन पर हमारे पूर्वजों का ही नाम चलता रहा है। वर्तमान समय में हमारा परिवार इस जमीन पर खेती कर रहा है और यह हमारे परिवार का संयुक्त खाता है।

इस फर्जी रजिस्ट्री के खेल में इस जमीन के हिस्सेदार भागीरथ नाबालिग सरपरस्ती रमको ढिमर के नाम पर भागीरथ पुत्र रमेश बाथम उम्र 63 साल मालिक बनाकर इस जमीन की रजिस्ट्री करा ली। वर्तमान में जिस व्यक्ति के रजिस्ट्री में विक्रेता के रूप में नाम दर्ज है वह ग्राम पनघटा मगरौनी तहसील नरवर जिला शिवपुरी है। इस व्यक्ति से हमारे परिवार से दूर दूर तक का नाता नहीं है। इस व्यक्ति की समग्र आईडी कमांक 136382482,वोटर कार्ड नंबर एसके0500348 है।

मालिक का जन्म सन 50 से पहले का है, लेकिन यहां
जबकि मेरे परदादा भागीरथ का नाम सन 1950-1951 के खसरा में भागीरथ ना.बा. सरपरस्त मां रमको ढीमर दर्ज है। इस हिसाब से मेरे परदादा का जन्म सन 1950 से पहले का है। जबकि फर्जी विक्रेता भागीरथ पुत्र अपरू बाथम निवासी पनघटा, मगरौनी तहसील नरवर जिला शिवपुरी की उम्र रजिस्ट्री दिनांक 12/11/2021 को 60 वर्ष दर्ज है. जो पूर्ण रूप से फर्जी है। यह रजिस्ट्री दिनांक 12/11/2021 को उप पंजीयक कार्यालय शिवपुरी में कराई गई है।

सतनवाडा निवासी युवक राजेंद्र बाथम ने शिवपुरी समाचार को बताया कि यह तालाब की जमीन हमारे पुरखों को सिंधिया राजवंश ने जब दान में थी जब नरवर जिला हुआ करता था। शिवपुरी में भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि मेरे स्वर्गवाजी पर दादाजी को कागजो मे जिंदा कर धरती पर उतार दिया है।

इस मामले में बताया जा रहा है कि दिनांक 12 नवंबर 2021 को इस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी,इस जमीन को भागीरथ पुत्र अपरू निवासी पनघटा  मगरौनी तहसील नरवर ने फजी आधार कार्ड बनवाकर अपने आप को खसरे के अनुसार भागीरथ पुत्र रमेश बाथम घोषित कर बेच दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त व्यक्ति से हमारे परिवार से कोई संबंध नहीं है। वही इस जमीन को गिरिराज मंगल पुत्र मोहनलाल मंगल आदर्श नगर शिवपुरी ने क्रय किया है।

इस जमीन की रजिस्ट्री में गवाह बृजमोहन पुत्र सीताराम बाथम निवासी सतनवाडा कला और अमोलकचंद पुत्र रामजीलाल चौधरी निवासी सतनवाडा को बनाया गया है। अमोलक चंद की मौत हो चुकी हैं। एवं इस पूरे प्रकरण में कूट रचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में आधार / वोटर कार्ड अपडेशन सेंटर, इस प्रकरण में आने वाले कुछ भू माफिया दलाल और उन संबंधित पर भी एफआईआर दर्ज होने की संभावना है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!