शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित सिंह निवास गांव में हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवपुरी पारम सिंह रावत के भाइयों सहित 4 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पारम सिंह रावत सिंधिया समर्थक नेता है,पारम सिंह रावत के घर पर रविवार की देर रात सिंह निवास में रहने वाले प्रभात रावत सहित 1 दर्जन लोगों ने फायरिंग की थी।
इस फायरिंग में 3 लोग घायल हुए थे। यह पूरा मामला टेरर टैक्स और चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। इस मामले में सबसे खास बात यह है कि पारम रावत पर फायरिंग करने वाले लोगों मे पोहरी के पूर्व विधायक और सिंधिया की कृपा से मंत्री बने सुरेश राठखेडा के भाई का पुत्र भी शामिल था।
पत्नी ने पुलिस को बताया घटनाक्रम
ग्वालियर के जेएएच ट्रामा सेंटर में भर्ती प्रमोद रावत की पत्नी उमा रावत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 11 बजे प्रमोद रावत गांव में पुलिया के पास से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जय सिंह रावत, अरविंद रावत, दीवान रावत, लाखन रावत और अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू हुई। विरोध करने पर सभी ने मिलकर प्रमोद रावत पर हमला कर दिया।
आरोप है कि लुहांगी, लोहे की रॉड और लाठियों से बेरहमी से मारपीट की गई। जय सिंह पर लुहांगी से सिर पर हमला करने, अरविंद रावत पर लोहे की रॉड से कंधे और पीठ पर वार करने, जबकि दीवान और लाखन पर लाठियों से मारपीट के आरोप हैं। इस हमले में प्रमोद रावत के सिर, कंधे, पीठ, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
घटना के बाद घायल प्रमोद को पहले शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रमोद रावत अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने इस मामले में जय सिंह रावत, अरविंद रावत, दीवान रावत, लाखन रावत और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब पढे क्या हुआ था रविवार की रात
शिवपुरी जनपद के पूर्व अध्यक्ष पारम सिंह रावत के छोटे भाई जय सिंह पुलिस केा बताया कि पड़ोस में रहने वाले प्रभात, प्रमोद और प्रगट रावत से 2017 से विवाद चल रहा है। रविवार रात तीनों भाई अपने साथियों के साथ 315 बोर की बंदूक, पिस्टल, देशी कट्टा, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड लेकर जबरन घर में घुस आए।
प्रमोद ने 315 बोर की बंदूक से फायर किया, जो हाथ को छूकर निकला। वहीं प्रभात ने पिस्टल से दो फायर किए। इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद दीवान सिंह, मजबूत सिंह और अरविंद के साथ लाठियों से मारपीट कर दरवाजे तोड़ दिए। डायल 112 का सायरन बजते ही हमलावर भाग निकले।
टेरर टैक्स के लिए बनाई गैंग, 2017 में भी किया था हमला
जय सिंह के अनुसार, आरोपियों ने एक गैंग बना ली है जो इलाके में टेरर टैक्स मांगती है। उन पर भी पैसे देने का दबाव था, जिसे नकारने पर यह जानलेवा हमला किया गया। इससे पहले 2017 में भी इन्हीं तीनों भाइयों ने परिवार पर फायरिंग की थी, तब जयसिंह की आंख में छर्रे लगे थे।
विधायक को भी दे चुके हैं धमकी, हाल ही में जेल से छूटा था आरोपी
गैंग का प्रमुख आरोपी सिंह निवास सरपंच पति प्रभात रावत इससे पहले 7 दिसंबर को पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को फोन पर हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी दे चुका है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेजा था। वह हाल ही में जेल से छूटकर वापस आया है और बाहर आते ही भाइयों व साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
इन 12 नामजद आरोपियों पर दर्ज हुई FIR
पुलिस ने पूर्व पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के भतीजे रोहित धाकड़, सरपंच पति प्रभात रावत, प्रमोद रावत, प्रगट रावत, दुष्यंत धाकड़, दीपक रावत, राजकुमार रावत, पवन रावत, फरियादी जय सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले प्रभात, प्रमोद और प्रगट रावत से 2017 से विवाद चल रहा है। रविवार रात तीनों भाई अपने साथियों के साथ 315 बोर की बंदूक, पिस्टल, देशी कट्टा, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड लेकर जबरन घर में घुस आए।
प्रमोद ने 315 बोर की बंदूक से फायर किया, जो हाथ को छूकर निकला। वहीं प्रभात ने पिस्टल से दो फायर किए। इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद दीवान सिंह, मजबूत सिंह और अरविंद के साथ लाठियों से मारपीट कर दरवाजे तोड़ दिए। डायल 112 का सायरन बजते ही हमलावर भाग निकले।
%20(1).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।