बारात से पहले बवाल
जानकारी के अनुसार ग्राम गणेशखेड़ा निवासी 18 वर्षीय ललिता आदिवासी व गांव का ही मोहर सिंह आदिवासी आपस में एक दूसरे को प्यार करते हैं। दोनों शादी करके एक साथ जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, लेकिन स्वजन इस बात के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने ललिता की शादी कहीं और तय कर दी है। बताया जा रहा है कि चार दिन बात ललिता बारात भी आने वाली है। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ललिता आदिवासी व मोहर सिंह आदिवासी गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गए।
जब गांव वालों ने उन्हें टावर पर चढ़ा हुआ देखा तो उनसे कारण जानने का प्रयास किया। दोनों का कहना था कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों शादी करके एक-दूसरे के साथ जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, लेकिन उनके घर वाले इस बात के लिए तैयार नहीं हैं। ललिता की शादी किसी और से की जा रही है। अगर उनकी शादी नहीं कराई गई तो वह टावर से कूदकर जान दे देंगे।
पुलिस की समझाइश से उतरा इश्क का बुखार
इस बात की सूचना गांव वालों ने तेंदुआ थाना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरा मामला समझा और उन्हें बताया कि वह दोनों नीचे उतर आएं। अगर वे बालिग होंगे तो उनकी मर्जी के बिना शादी नहीं की जा सकती। काफी देर तक समझाने के बाद पुलिस और गांव वालों ने उन्हें कहा कि वह नीचे उतर आएं, उनकी शादी करवा दी जाएगी। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे दोनों टावर से नीचे उतरे। पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने दोनों के माता-पिता को सूचना देकर थाने बुलवाया है। पुलिस का कहना है कि आपसी सहमती के आधार पर कोई निराकरण किया जाएगा।
इनका कहना है
-लड़का-लड़की बालिग हैं, कानूनन तो वह एक-दूसरे से शादी कर सकते हैं। हमने दोनों के परिवार वालों को बुलवाया है। जब वह थाने आ जाएंगे तो दोनों को समझाइश देने के साथ-साथ आपसी सहमति के आधार पर उचित निर्णय लेने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा युवक-युवती को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
नीतू सिंह धाकड़
तेंदुआ थाना प्रभारी
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।