शिवपुरी। पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी की तपन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है,शिवपुरी जिले का पारा 42 के पास हो चुका है और गर्म हवाए लोगो को झुलसा रही है। इस बढ़ती गर्मी के असर जिला शिक्षा विभाग पर हुआ और कलेक्टर के आदेश से जिला शिक्षा अधिकारी ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया यह आदेश आज 27 अप्रैल से लागू हो गया है,लेकिन जिले की आंगबाडीयो मे गर्मी की तपन जिला कलेक्टर के हस्ताक्षर के बाद शुरू होगी।
जिला शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी गर्मी से बचाने के लिए स्कूल के समय में बदलाव किया है। कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। अवकाश और समय में बदलाव का यह नियम जिले के सभी स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। इनमें एमपी बोर्ड, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), केंद्रीय विद्यालय सहित शासन से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।
लेकिन आंगनबाड़ियों के समय में परिवर्तन नहीं है
बढ़ती गर्मी के कारण छोटे छोटे बच्चों का अवकाश घोषित हो चुका है लेकिन जिले की आंगनबाड़ियों में जिला प्रशासन ने अभी तक समय का परिवर्तन नहीं है वर्तमान समय में आंगनबाड़ी सुबह 9 बजे से शुरू होकर 5 बजे तक संचालित होती है। आंगनबाड़ियों में स्कूली बच्चों से छोटे बच्चे भी जाते है।
जिला अधिकारी डीएस जादौन ने बताया कि हम आंगनबाड़ियों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कर रहे है। यह समय आज कल में आदेश निकलने के बाद 30 जून तक रहेगा। महिला बाल विकास विभाग ने प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर महोदय को भेज दिया उनके हस्ताक्षर के बाद ओदश निकाला जाऐगा। कुल मिलाकर सीधे शब्दों में लिखे तो आंगनबाड़ी की गर्मी का अहसास कलेक्टर शिवपुरी के हस्ताक्षर के बाद शुरू होगा।
बाकी यह रहा आज मौसम का हाल,सूने हुए चौराहे
शिवपुरी। शहर सहित जिले भर में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है। तापमान 42 डिग्री मौसम विभाग बता रहा है, लेकिन अहसास 43 व 44 डिग्री का बना रहा। दोपहर होते ही गर्मी का कर्फ्यू शहर के व्यस्ततम चौराहों पर नजर आया। सोमवार को शहर के झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौराहा एवं माधव चौक पर दोपहर 12:50 बजे से 1:115 बजे के बीच जब हालात देखे, तो लोगों की आवाजाही कम होने के साथ ही जो लोग घरों से निकले, वो भी अपनी सुरक्षा के साथ घरों से निकले।
कई स्कूल बसों में बच्चे सवार होकर अपने घर जाते नजर आए, जबकि स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक का किया गया, लेकिन प्राइवेट स्कूल के बच्चे दोपहर डेढ़ से 2 बजे तो भीषण गर्मी के बीच घर पहुंच रहे हैं।
गर्मी के तीखे तेवरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी एडवाइजरी जारी की है कि तापमान अधिक होने के साथ ही लू भी चल रही है, इसलिए पहला प्रयास कि धूप में न निकलें। यदि जरूरी है तो साफ पानी पीकर और कान, नाक व सिर कपड़े से ढक कर ही निकले। पानी, शीतल पेय पदार्थ के अलावा नींबू पानी आदि का उपयोग करें। बुजुर्ग और बच्चों को विशेषकर धूप में निकलने से बचाए। हालांकि दोपहर लगभग 2 बजे जब आसमान पर बादल आने लगे, और सूरज की उनके पीछे लुकाछिपी शुरू हुई, तो जरूर कुछ राहत मिलती रही।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।