शिवपुरी। शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व की टाइग्रेस एमटी 6 को माधव टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने एक फिर कैद कर लिया गया है। रिजर्व में आने के बाद इस मादा टाइगर को तीसरी बार बाडे मे रखा गया है। इस बाघिन पर सरवन की हत्या करने का आरोप है,इस बाघिन की लोकेशन ऐरावन क्षेत्र में आ रही थी। इस टाइग्रेस को जंगल से अधिक मनुष्यो की आबादी क्षेत्र पसंद आ रहा है। इस बाघिन को बाड़े मे ही रखा जाएगा या फिर और किसी जगह शिफ्ट किया जाएगा पार्क प्रबंधन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है।जैसा कि विदित है कि बीते 25 अप्रैल को सरमन आदिवासी उम्र 50 साल का हिंसक प्राणी ने शिकार कर लिया। ग्रामीणों ने 25 अप्रैल को ट्रैफिक जाम कर दिया। उन्होंने टाइगर रिजर्व प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वे बाघिन को ले जाने की जिद पर अड़ गए। टाइगर रिजर्व की टीम ने 27 अप्रैल की सुबह रेस्क्यू किया। उसे फिर से वापस बाड़े में छोड़ दिया गया है।
बाधिन बाड़े में रहेगी या बाहर भेजेंगे, निर्णय नहीं
बाघिन को तीसरी बार बाड़े में लाकर रखा गया है। यह बाघिन बार-बार आबादी क्षेत्र में पहुंच रही है। 27 अप्रैल को राजस्व सीमा से रेस्क्यू किया गया है। अब यह बाघिन बाड़े में ही रहेगी या फिर बाहर भेजी जाएगी। इस पर अधिकारियों ने निर्णय स्पष्ट नहीं किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।