सिंधिया का छात्र संवाद, बेटियां रच रही हैं इतिहास, अब दुनिया को अपनी मुट्ठी में करें युवा

0
Uploaded Image
शिवपुरी। यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उनके  साथ जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपुरी जिले के छात्र निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और विशेष रूप से छात्राएं शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और कई मामलों में छात्राएं,छात्रों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। यह समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। अपने संबोधन में सिंधिया जी ने कहा कि भारत ने चंद्रयान और विक्रम लैंडर जैसी उपलब्धियों से दुनिया में तकनीक के क्षेत्र में अपनी अग्रणी पहचान बनाई है। आज भारत वैश्विक स्तर पर विज्ञान और नवाचार में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में कोई सीमाएं नहीं होतीं। आप वह उपलब्धि हासिल करें, जो दुनिया ने अब तक नहीं की हो। बड़े सपने देखें, आत्मविश्वास रखें और कठिन मेहनत से अपने लक्ष्य तक पहुंचें। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारत का सफर और सफलता अब युवाओं के हाथ में है। देश का भविष्य छात्रों की प्रतिभा, मेहनत और सोच पर निर्भर करता है। उन्होंने नेशनल योगा चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा मानसी बंसल का भी सम्मान किया।

कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। उनके प्रेरणादायक विचारों से छात्रों में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम में आरजीपीवी की ईसी मेंबर डॉ संगीता चौहान भी उपस्थित रहीं, संस्थान संचालक प्रोफेसर डॉ एस के धाकड़ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिथियों, छात्रों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!