शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजिकल क्षेत्र में स्थित साई बाबा मंदिर के पास रहने वाले एक 28 साल के युवक के ससुाडइ मे समाज मे होने वाले घटनाक्रम से विपरीत कहानी निकल कर सामने आई है। युवक से उसकी ससुराली दहेज की डिमांड कर रहे थे,पत्नी-ससुर और साले की प्रताडना से तंग आकर युवक ने जहर का गटक लिया। जहर गटकने से पूर्व उसने एक डेथ नोट वीडियो भी बनाया था,इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों पर मामला दर्ज करते हुए पत्नी सहित ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना सीमा में साईं बाबा मंदिर के पास रहने वाले 28 साल के युवक उत्कर्ष शिवहरे की शादी 2 फरवरी 2025 को भोपाल की रहने वाली रिया शिवहरे से हुई थी। लेकिन विदा होकर आई खुशियां चंद दिनों में ही कलेश में बदल गईं। होली के बाद रिया मायके जाकर बैठ गई और वहीं से शुरू हुआ उत्कर्ष को ब्लैकमेल करने और रुपयों के लिए प्रताड़ित करने का सिलसिला।
प्रताड़ना से तंग आकर उत्कर्ष ने 19 अप्रैल को सल्फास खा लिया,उसे मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया यहां उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी इस कारण शिवपुरी से इंदौर ले जाने के लिए परिजन निकले ही थी कि बदरवास पहुंचते ही युवक की मौत हो गई। उसके जाने के बाद जब मोबाइल चेक किया गया, तो उसमें मौजूद वीडियो ने ससुराल वालों के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया।
डेथ नोट वीडियो बनाया
इस वीडियो में उत्कर्ष ने अपनी पत्नी रिया शिवहरे, ससुर जितेंद्र शिवहरे, साले ध्रुव और साली रियम शिवहरे पर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। परिजनों के मुताबिक, उत्कर्ष को लगातार पैसों के लिए दबाव बनाया जा रहा था और उससे लाखों रुपए लिए जा चुके थे।
फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लिया। पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और मुख्य आरोपी पत्नी रिया, ससुर जितेंद्र और साले ध्रुव को गिरफ्तार कर शिवपुरी ले आई है। पुणे में रहने वाली साली की तलाश जारी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।