शिवपुरी बिजली कटौती समाचार, 6 घंटे रहेगी बत्ती गुल, पढिए क्षेत्र

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विद्युत कंपनी द्वारा 27 सितंबर को 33 केवी मड़ीखेड़ा और 33 केवी डेहरवारा फीडर पर मेंटीनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार को सुबह से शाम तक संबंधित फीडरों से जुड़े इलाकों में करीब 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद
33 केवी मड़ीखेड़ा फीडर पर मेंटीनेंस के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र टीलाकलां और पड़ौरा से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी तरह 33 केवी डेहरवारा फीडर पर भी इसी समयावधि में मेंटीनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी उपकेंद्र मड़ीखेड़ा से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

पहले से कर लें जरूरी काम
विद्युत कंपनी के अनुसार फीडरों पर आवश्यक रखरखाव का काम बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों का काम भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे बिजली से जुड़े आवश्यक काम सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!