शिवपुरी, Bajaj finance कंपनी मे काम करने वाली युवती को शादी के नाम पर धोखा

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना सीमा मे स्थित युवराज होटल मे 21 साल की एक युवती का युवराज होटल मे बलात्कार होने की खबर मिल रही है। युवती ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन दिया है। युवती ने बताया कि वह बजाज फायनेंस लिमिटेड मे काम करती थी इसी दौरान इसी कंपनी मे काम करने वाले एक युवक से उसकी पहचान हुई और पहचान प्यार मे बदल गई। युवती को प्यार मे फसाकर शादी करने का वादा कर उससे शारिरिक संबंध बनाए और अब युवक युवती से शादी करने का इंकार कर दिया। 

होटल ले जाकर संबंध बनाने का आरोप
शिवपुरी के देहात थाना सीमा में ​आने वाली लुधावली कॉलोनी मे रहने वाली 21 साल की युवती ने अपनी शिकायत मे बताया कि 26 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे विलाल हसन उसके लुधावली स्थित घर आया और उसे फॉरेस्ट ऑफिस के पास स्थित युवराज होटल ले गया। शिकायत के मुताबिक युवती ने वहां उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।


युवती ने मीडियो मे बातचीत करते हुए कहा कि युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया है,उसने अपने घर वालो के कहने से किसी दूसरी लडकी से सगाई करली और इस इधर हमारे घर मे मेरी और विलाल की शादी की तैयारिया शुरू हो गई थी। अब वह शादी करने से मना कर रहा है। 


परिवार की सुरक्षा की भी मांग
युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि घटना के बाद वह और उसके परिवार के सदस्य भयभीत हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी और उसके परिवार के लोग प्रभावशाली तथा राजनीतिक रूप से जुड़े हुए हैं, इसलिए उनके द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिए जाने अथवा झूठे मामले में फंसाए जाने की आशंका है। युवती ने भविष्य में अपने या परिवार के किसी सदस्य के साथ घटना होने पर संबंधित लोगों को जिम्मेदार मानने की बात भी आवेदन में कही है।

शिकायतकर्ता की ओर से आरोपी के परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि का भी उल्लेख किया गया है। आवेदन के अनुसार आरोपी के परिजनों में दिलावर हसन, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रन्नौद एवं पार्षद, तथा मेंहदी हसन, पूर्व सरपंच शामिल हैं। हालांकि इन लोगों पर इस शिकायत में सीधे तौर पर कोई अपराध करने का आरोप नहीं लगाया गया है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

SP जनसुनवाई में पहुंची युवती
युवती ने 29 सितंबर को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में आवेदन देकर आरोपी विलाल हसन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और परिवार के सदस्यों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि आईजी ग्वालियर रेंज, डीआईजी ग्वालियर तथा पुलिस मुख्यालय भोपाल को भी भेजे जाने का उल्लेख किया गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!