शिवपुरी। शिवपुरी मे आज मंगलवार को जनुसनवाई मे एक अजीब मामला सामने आया था,आवेदक ने शिकायत भी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को की है,शिवपुरी जिले की रन्नौद तहसील मे आने वाले ग्राम सूखा राजापुर मे निवास करने वाले युवक को शादी के ढाई साल बाद सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली की उसकी पत्नि कुवारी नही थी,उसकी पूर्व से शादी हो चुकी थी और यह बात उसने और उसके परिवार वालो ने हमेश छुपाई थी।
जानकारी के अनुसार सूखा राजापुर गांव मे निवास करने वाले गोलू का विवाह करीब ढाई वर्ष पहले पिछोर तहसील के ग्राम टोडी निवासी सविता लोधी से हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। दोनों के एक करीब डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। गोलू का कहना है कि उसे लंबे समय तक पत्नी के पूर्व विवाह की जानकारी नहीं थी।
शिकायत में बताया गया कि 28 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से उसे कथित तौर पर पत्नी के पूर्व में विवाहित होने की जानकारी मिली। पत्नी से पूछताछ करने पर उसने भी पूर्व विवाह होने की बात कही। इसके बाद गोलू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आवेदक ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।