पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड क्रमांक 12 स्थित ग्वालीपुरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करने वाले करीब 50 वर्षीय रामलखन शर्मा तालाब पर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान रामलखन पिता नकटूराम शर्मा, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्वालीपुरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रामलखन गांव के मंदिर में पुजारी थे और नियमित रूप से मंदिर की सेवा करते थे।
पैर फिसला और गहरे पानी में चले गए
बताया गया है कि मंगलवार को रामलखन तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान तालाब के किनारे अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे गहरे पानी में जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वे तत्काल तालाब पर पहुंचे और उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रामलखन की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, ग्वालीपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। मंदिर के पुजारी की अचानक हुई मौत से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।