शिवपुरी प्रमोद की पत्नि पूजा सुसराल से लाखो के गहने ले गई, ससुर गिरवी रख आया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हुई जनसुनवाई में आज एक पीडित पति अपनी पत्नी के घर से चले जाने व नगदी व गहने लेकर अपनी मां के साथ घर चली जाने को लेकर शिकायत करने पहुंचा,युवक का कहना था कि मेरी शादी को अभी मात्र 3 माह ही हुए हैं ऐसे में मेरी पत्नी द्वारा मुझे प्रताड़ित किया जाने लगा और वह अपनी घरवालों की बातों में आकर मुझे छोड़कर चली गई,शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं। 

जानकारी के अनुसार बदरवास तहसील ग्राम टोरिया निवासी प्रमोद लोधी ने बताया कि उसका विवाह करीब तीन महीने पहले ग्राम अकाझिरी की रहने वाली पूजा लोधी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ था। प्रमोद ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पूजा घर में बिना वजह विवाद करने लगी थी। शादी के करीब दो महीने बाद ही वह अपने भाई आनंद लोधी और मां के साथ अपने मायके चली गई थी।

राजीनामे के बाद लौटी,लेकिन साथ ले गई नगदी व गहनें
प्रमोद ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच बैठकर बातचीत हुई। आपसी सहमति और राजीनामा होने के बाद पूजा वापस अपने ससुराल टोरिया आ गई थी। पति का आरोप है कि राजीनामे के बाद वापस लौटी पत्नी ने मौका पाकर घर में रखे 6.70 लाख रुपये नकद और करीब 12 लाख रुपये की अन्य रकम,जेवरात पार कर दिए। वह कुल 18.70 लाख रुपये की संपत्ति लेकर वापस अपने मायके चली गई।

ससुर पर रकम गिरवी रखने का दावा
शिकायतकर्ता प्रमोद लोधी ने पुलिस को बताया कि उसे हाल ही में जानकारी मिली है कि उसकी पत्नी द्वारा घर से ले जाई गई 18.70 लाख रुपये की रकम को उसके ससुर हरवीर लोधी ने कहीं गिरवी रख दिया है। पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए और उसकी मेहनत की कमाई उसे वापस दिलाई जाए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!